Even after leaving the captaincy in IPL these 3 players still rule on the ground

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेटों से परास्त कर दिया। यह मैच ऋतुराज गायकवाड़ के लिए कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच था। हालांकि कमान भले ही उनके हाथ में थी, मगर मैदान पर सभी फैसले एमएस धोनी ही ले रहे थे। ऐसे 3 क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल (IPL) में कप्तानी छोड़ने के बावजूद अपनी धाक चलाते हैं।

विराट कोहली

Virat Kohli
Virat Kohli

आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2021 में इस टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। बता दें कि इस धाकड़ खिलाड़ी ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाली थी। हालांकि उनकी अगुवाई में यह टीम कुछ भी कमाल दिखाने में असफल रही थी। एक भी खिताब न जिता पाने के चलते कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद अगले संस्करण से फाफ डुप्लेसिस यह जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। वहीं विराट भी उनके साथ मैदान पर फैसले लेते हुए दिखाई देते हैं। पिछले सीजन के कुछ मैचों में वह फुल टाइम कैप्टन भी थे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: 1 रुपया के लायक नहीं है ये खिलाड़ी, फिर भी कोहली की टीम से फ्री में ऐंठ रहा 17.50 करोड़, CSK के खिलाफ कटाई नाक

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स खेमे में आईपीएल 2024 (IPL) से पूर्व खलबली मची हुई थी। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अचानक इस टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने लीडर के तौर पर पर्दापण किया। हालांकि उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। दरअसल पूरे मैच के दौरान धोनी अपनी टीम के लिए तमाम फैसले लेते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी।

रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आईपीएल 2024 (IPL) में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में अब एक नई भूमिका में दिखाई देंगे। दरअसल पिछले संस्करण तक वह इस टीम के कप्तान थे। पिछले साल के आखिर में इस फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी छीन ली। गुजरात टाइटंस छोड़कर MI में शामिल होने वाले हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी गई। हालांकि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रोहित हमेशा इस टीम के लीडर होंगे। साथ ही वह टीम के लिए अहम फैसले लेते हुए नजर आएंगे। ऐसे में हार्दिक के मैदान पर रहते हुए रोहित कप्तानी करते हुए दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

IPL 2024 में इन टीमों को मिला नया कप्तान

22 मार्च से आईपीएल (IPL) के 17वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में भी कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से कुछ टीमों के कप्तान बिल्कुल नए नवेले हैं। गुजरात टाइटंस की कमान इस बार शुभमन गिल के हाथों में होगी। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे। पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करने वाले हैं। वहीं सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: ‘शुरू से अपना कंट्रोल रखा..’ आरसीबी को पटखनी देने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने भरी हुंकार