Team India: टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की नियुक्ति हो गई है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी20 और 3 वनडे मुक़ाबले की सीरीज खेलनी है.
जिसके लिए सिलेक्शन कमेटी के चीफ़ अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जल्द ही बैठकर 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड्स का ऐलान कर सकती है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही फॉर्मेट में होने वाली सीरीज के लिए सिलेक्शन कमेटी अलग- अलग 15 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का ऐलान करेगी.
अगले हफ्ते गंभीर और अगरकर करेंगे बैठक

टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की नियुक्ति होने के बाद चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर से अब तक गंभीर की कोई औपचारिक मुलाक़ात नहीं हुई है. ऐसे में मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर और चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) अगले हफ्ते एक बैठक करके श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का ऐलान कर सकते है.
श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे सीनियर्स
टीम इंडिया (Team India) के सीनियर्स खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे से भी रेस्ट की मांग कर सकते है. ऐसे में यह तय है कि टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में यह 3 सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी देखने को मिलेगी. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया को वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह किसी नए खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना पड़ सकता है.
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
टीम इंडिया (Team India) के वर्ल्ड कप 2023 के स्क्वॉड में शामिल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को बीते 6 महीने से भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और केएल राहुल (KL Rahul) को श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में खेलने का मौका दे सकती है.
श्रीलंका दौरे के लिए संभावित टीम स्क्वाड
टी20 सीरीज: अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज और रियान पराग
वनडे सीरीज: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, मयंक यादव और मोहम्मद सिराज