Gautam Gambhir: पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान कर दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को इस पद पर नियुक्त किया। बता दें कि उनसे पहले राहुल द्रविड़ ये जिम्मेदारी संभालते आ रहे थे।
गौती श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज से अपना कार्यभार संभालेंगे। हालांकि उससे पूर्व इस दिग्गज के बयान ने सनसनी मचा दी है। इसके मुताबिक जल्द ही भारतीय फैंस को करारा झटका लगेगा। टीम के दो स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 के बाद वनडे और टेस्ट से भी संन्यास लेने वाले हैं।
सभी फॉर्मैट से रिटायरमेंट लेंगे रोहित-विराट!

हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के दो बेहतरीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं अब ये दोनों दिग्गज टेस्ट और वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं।
रोहित-विराट (Virat Kohli) की फिटनेस और फॉर्म को देखकर लगता है कि वह अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक खेल सकते हैं। हालांकि नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की वजह से इन दोनों धुरंधरों की सभी फॉर्मैट से छुट्टी हो सकती है। दरअसल गौती चाहते हैं कि टीम के सभी खिलाड़ी तीनों फॉर्मैट खेले।
यहां देखें ट्वीट:
Gautam Gambhir wants Indian players to play all three formats.
He is not a big fan of specialisation and believes players should be available for all three formats.
He doesn’t believe in workload management and said if you are injured, go to rehab, recover and play again. pic.twitter.com/4e9FigtYFa
— Avesh Yadav (@Aveshyadav) July 13, 2024
Gautam Gambhir के बयान ने किया साफ
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को हाल ही में भारतीय टीम का नया मुख्य कोच घोषित किया गया। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। वहीं अब बीसीसीआई (BCCI) ने अधिकारिक ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी।
हालांकि गंभीर से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी कि वह अपने कार्यकाल में टीम इंडिया (Team India) को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। बीते दिन गौती के एक बयान ने मीडिया में काफी चर्चाएं बटोरी। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा,
“मेरा ये मानना है कि कोई खिलाड़ी जो एक फॉर्मैट खेल रहा हो, उसे तीनों फॉर्मैट खेलना चाहिए। इंजरी मैनेजमेंट को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देता। अगर आप चोटिल होते हैं, तो आप रिकवर कर सकते हैं।”