Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

BCCI की मैनेजमेंट ने हाल ही में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर यह खबर आ रही थी कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट गौतम गंभीर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त करने जा रही है, मगर आधिकारिक ऐलान बहुत बाद हुआ। कहा जा रहा है कि, गौतम गंभीर को मैनेजमेंट ने फ्रीहैंड दे दिया है और अब वो भारतीय टीम में अपने मनमुताबिक बदलाव करते हुए दिखाई देंगे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म होता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस खिलाड़ी को कप्तान बना सकते हैं Gautam Gambhir

KL Rahul
KL Rahul

टीम इंडिया (Team India) के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और इसी वजह से इनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। इसी वजह से अब कहा जा रहा है कि, टीम इंडिया के अंदर ये अपने मनमुताबिक बदलाव करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई सीरीज में ये एक ऐसे खिलाड़ी को भारतीय टीम का कप्तान बना सकते हैं जो करीब 2 साल से मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है। कहा जा रहा है कि, टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक केएल राहुल (KL Rahul) को मैनेजमेंट कप्तान नियुक्त कर सकती है।

Gautam Gambhir कर सकते हैं वकालत

टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर और केएल राहुल ने एक साथ काफी समय व्यतीत किया है और बतौर जोड़ी इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह खबर चलाई जा रही है कि, ऐसी संभावनाएं हैं कि मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की ओडीआई सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को सौंप दे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जब लखनऊ सुपर जाइइंट्स के मेंटर थे उस वक्त केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे थे।

रोहित शर्मा मांग रहे हैं आराम

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बारे में यह खबर आ रही है कि, ये श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बतौर कप्तान केएल राहुल ही बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – 6 महीने पहले ही BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...