मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज ने तोड़ा मयंक यादव की 155.8kmph का रिकॉर्ड, फेंक दी इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद 1

मुंबई इंडियंस: इन दिनों आईपीएल में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG ) के युवा तेज़ गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने टूर्नामेंट की सबसे तेज़ गेंद डालकर क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरत मे डाल दिया था। जिसके बाद से ही क्रिकेट जगत मे उनकी चौतरफ़ा चर्चा हो रही थी। लेकिन उनका ये रिकार्ड बहुत दिनों तक बरकरार नहीं रह पाया। चंद दिनों के अंदर ही एक विदेशी गेंदबाज ने उनके इस रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया।

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 मे सबसे तेज गेंद लखनऊ स्थित भारतरत्न श्री अटल बिहारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ईकाना मे पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ़ आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। जबकि बीते दिन के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए राजस्थान (RR) के विरुद्ध गेराल्ड कॉटजी ने 157.4 kmph की गति से गेंद डालकर युवा मयंक यादव के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

पारी के आखिरी ओवर में कॉटजी ने डाली बुलेट 157.4 kmph की गेंद 

आईपीएल मे बीते दिन हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स से हुई। इस मुकाबले में जीत भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को मिली, लेकिन मैच के आखिरी ओवर मे महफ़िल गेराल्ड कॉटजी लूट ले गए। दरअसल, इस आर्टिकल के जरिए हम उसकी गेंद की चर्चा कर रहें हैं जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ उन्होंने गोली की रफ़्तार से फेंकी।

इस गेंद को डालने के बाद वो आईपीएल 2024 मे अबतक सबसे तेज़ फेंकने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। इस लिस्ट मे उनके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के युवा मयंक यादव हैं। जिन्होंने बीते दिनों पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 155.8 KMPH की रफ़्तार से गेंद डाली थी। इस गेंद के अतिरिक्त उन्होंने उस मैच में 153.9, 153.4 और 153 की स्पीड से भी गेंद फेंकने मे कामयाब रहे थे। जबकि नआन्द्रे बर्गर 153 KMPH की गति से गेंद डालकर नंबर 3 पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, रॉयल्स टॉप पर

बीते दिन यानी कि सोमवार को खेले गए मुकाबले में एक तरफ जहां राजस्थान को सीजन की तीसरी जीत हासिल हुई। दूसरी तरफ अपने मुंबई इंडियंस की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे मे राजस्थान की टीम अंकतालिका मे शीर्ष पर पहुँच गई है। दूसरी तरफ सालों से सीजन का पहला मुकाबला हारने वाली मुंबई इंडियंस को इस साल भी अब तक कुल 3 पराजय झेलनी पड़ी हैं।

आपको मालूम हो कि आईपीएल के मौजूदा सीजन मे मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरफनमौला हार्दिक कर रहें हैं। लेकन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस अभी तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: सिर्फ इस दिग्गज की वजह से हुए मुंबई इंडियंस के टुकड़े-टुकड़े, यही हैं हार्दिक-रोहित की लड़ाई का असली विलन