MS Dhoni
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वकालीन महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के अंदर टीम इंडिया को आईसीसी की तीनों ट्रॉफियाँ जिताई हैं और देश को गौरवान्वित किया है। देश और देश के बाहर के कई लाख युवा महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह एक सफल क्रिकेटर और इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन अब लोग महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके नाम पर अवैध वसूली और ठगी कर रहे हैं। हाल ही में धोनी के शहर रांची से जुड़ा हुआ एक मामला आया है और इस घटनाक्रम में भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम का इस्तेमाल गलत काम के लिए किए जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

मकान देने के नाम पर किया गया बच्ची का अपहरण

MS Dhoni
MS Dhoni

झारखंड की राजधानी रांची में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम पर इस समय बहुत ही घिनौने कृत्य हो रहे हैं और हाल ही में बदमाशों ने एक छोटी बच्ची का अपहरण उसे मकान और पैसे देने के बहाने से कर लिया है।

दरअसल बात यह है कि, जगन्नाथपुर पुर की महिला मधू अपने बच्चों के साथ एक किराना स्टोर पर समान लेने गई थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहाँ पर पहुंचे और बोले कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बच्चियों को 5 हजार रुपए और मकान उपहार स्वरूप दे रहे हैं। इस बात को सुनने के बाद मधु अपने चोटे बच्चे को वहीं पर छोड़कर बेटी के साथ उन बदमाशों के साथ चली गई। वहीं पर कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उस महिला को उतार दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए।

ध्यान भटका कर किया गया अपहरण

दोनों ही आरोपियों के साथ मधु, हरमु स्थित बिजली ऑफिस के पास पहुंची तो उन्होंने मधू को वहीं पर उतार दिया और बोला कि, इसी दफ्तर के ऊपर इस पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार हो रही है। मधु का ध्यान जैसे ही भटका वैसे ही बदमाश बच्ची को लेकर फरार हो गए, मधु ने दौड़कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही। इसके बाद वो नजदीकी थाने में शिकायत करने के लिए जाती है और पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाई करने के लिए आदेश देती है।

इसे भी पढ़ें – ‘वो एक नंबर का…’, बाबर आज़म के बुजुर्ग भाई ने लांघी मर्यादा, सरेआम पाक कप्तान पर लगाया घिनौना इल्जाम

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...