Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

साथ खेलना क्या एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं कर रहे हार्दिक-रोहित, इंस्टा पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

Hardik Pandya-Rohit Sharma do not like playing together or even seeing each other

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे मजबूत स्तम्भ हैं और दोनों के बिना टीम के कल्पना करना काफी मुश्किल है। मगर दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के सबसे कट्टर दुश्मन हैं। और अब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। जिससे दोनों के बीच मामला बढ़ते दिखाई दे रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर रोहित और पांड्या के बीच क्या चल रहा है।

Rohit Sharma और Hardik Pandya नहीं करते हैं एक दूसरे को पसंद!

Hardik Pandya-Rohit Sharma do not like playing together or even seeing each other

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी लम्बे अरसे से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। लेकिन करीब 3 साल पहले से ही दोनों के बीच मनमोटाव शुरू हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2021 आईपीएल सीजन के बाद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेन्ट से कप्तानी की मांग की थी। जिसके चलते एमआई (MI) ने उन्हें टीम से हटा दिया था। और तभी से दोनों में खटर-पटर शुरू हो गई थी। इसी कड़ी में अब उन्होंने रोहित से मुंबई की कप्तानी छीनकर इस मामले को और बढ़ा दिया है।

कप्तानी को लेकर फिर शुरू हुआ बवाल!

बता दें कि हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बना दिया है। जिस वजह से हिटमैन कहीं न कहीं काफी नाराज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक ने एमआई मैनेजमेन्ट ने कहा था कि वह उनकी टीम का हिस्सा बन जाएंगे। अगर वह रोहित को हटाते हैं।

और अब आखिरकार मैनेजमेन्ट ने यही फैसला लिया है। जिससे दोनों के बीच दुश्मनी परवान चढ़ गई है। जिसके परिणामस्वरूप दोनों ने एक दूसरे को इंस्टा से भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों के बीच की लड़ाई सामने नहीं आई है। और हमारा संस्थान भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि कई दोनों एक-दूसरे को काफी कम पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर पिता बने विराट कोहली, वामिका को मिला छोटा भाई, अनुष्का की बेटे के साथ फोटो वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!