Posted inक्रिकेट (Cricket)

हेनरिक क्लासेन की संन्यास से वापसी! 2027 वर्ल्ड कप में देंगे साउथ अफ्रीका का साथ, दिग्गज ने दिए CSA को साफ़ संदेश

Heinrich Klaasen की संन्यास से वापसी! 2027 वर्ल्ड कप में देंगे साउथ अफ्रीका का साथ, दिग्गज ने दिए CSA को साफ़ संदेश

Heinrich Klaasen: आईपीएल 2026 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन रनों की बारिश कर रहे हैं। क्लासेन के बल्ले से निरंतरता के साथ रन आ रहे हैं और ये चीज देखकर सभी काफी हैरान हैं। उन्हें आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने कंसिस्टेंसी का परिचय भी दिया है।

29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 244 के रन चेज में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों में 216.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के भी लगाए।

उनकी कमाल की बैटिंग से इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन इम्प्रेस नजर आ रहे हैं और उन्होंने साफ़ कर दिया है कि अगर 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है तो फिर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड क्लासेन को कॉल करके रिटायरमेंट वापस लेने को बोले।

पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को दी अहम सलाह, 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्लासेन को बताया अहम

Heinrich Klaasen की संन्यास से वापसी! 2027 वर्ल्ड कप में देंगे साउथ अफ्रीका का साथ, दिग्गज ने दिए CSA को साफ़ संदेश

आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) मैच दर मैच परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और बीच के ओवरों में जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्लासेन ने अंत तक टिककर बैटिंग की और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनकी पारी ने केविन पीटरसन को काफी ज्यादा प्रभावित किया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को लेकर दो ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में पीटरसन ने क्लासेन की तारीफ की और उन लोगों को हे कहा, जिन्होंने कहा था कि अब क्लासेन में दमखम नहीं रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में साउथ अफ्रीका बोर्ड से क्लासेन को कॉल कर पूछने को कहा कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए घरेलू सरजमीं पर खेले जाने 2027 वर्ल्ड कप जीतने का प्रयास करना चाहेंगे।

बता दें कि हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 2 जून 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। तब उनकी उम्र महज 33 साल थी। उन्हें उस साल दक्षिण अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया था और इसी वजह से माना जा रहा था कि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ध्यान लगाएंगे। क्लासेन ने ऐसा ही किया और टी20 लीग्स में फ्यूचर को सुरक्षित रखने के दृष्टिकोण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 2027 वर्ल्ड कप में हेनरिक क्लासेन हो सकते हैं अहम

30 अप्रैल की सुबह केविन पीटरसन ने दो ट्वीट किए, जो हेनरिक क्लासेन के लिए थे। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा,

“जिन्होंने हेनरिक क्लासेन को खत्म मान लिया हे?! वो तो अविश्वसनीय हैं!”

इसके बाद, अपने दूसरे ट्वीट में पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को हेनरिक क्लासेन से 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने के बारे में पूछने की सलाह दी। उन्होंने लिखा,

“दक्षिण अफ्रीका ने आज तक क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं जीता है! आज सुबह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को हेनरिक क्लासेन को फोन करके पूछना चाहिए कि क्या वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं और अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अपने पहले वर्ल्ड कप को जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभा सकते हैं।”

IPL 2026 में जमकर बोल रहा है हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का बल्ला

काफी लोगों को मानना था कि हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के बाद खराब हो सकता है लेकिन IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने धूम मचा रखी है। क्लासेन ने 9 मैचों में 59.14 की औसत और 157.41 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं, जो सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं। अभी लीग स्टेज में हैदराबाद को चार मैच खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने पर कुछ मैचों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। ऐसे में देखना होगा कि क्लासेन सीजन का अंत कितने रनों के साथ करते हैं।

FAQs

हेनरिक क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कितने रनों की नाबाद पारी खेली?
63
इंटरनेशनल क्रिकेट से हेनरिक क्लासेन ने कब संन्यास लिया था?
2 जून, 2025

यह भी पढ़ें: कभी दूध के पैकेट बेचकर Rohit Sharma ने खरीदे थे जूते, आज अरबों के मालिक, Birthday पर जानें उनके संघर्ष की कहानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!