High voltage drama in WPL 2024 between MI and RCB Defending champions won

WPL 2024: भारत में चल रहे वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में दर्शकों को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट की दो सबसे ताकतवर टीमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी (MI vs RCB) एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी। इस मैच को मुंबई ने 7 विकेटों से जीत लिया। बता दें कि इस मैच में MI की रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर उपस्थित नहीं थी। हालांकि इसके बावजूद इस टीम ने आरसीबी को धूल चटा दी। यह उनकी डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में तीसरी जीत है। आइए विस्तार से मैच का हाल जानते हैं।

WPL 2024: आरसीबी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही

MI vs RCB
MI vs RCB

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) के तहत मुंबई इंडियंस और आरसीबी (MI vs RCB) आमने-सामने थी। सिक्का उछला और मुंबई के पक्ष में गिरा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने महज 42 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। कप्तान स्मृति मंधाना केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। आखिर में एलिस पेरी के 44 की बदौलत आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 132 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स और रोमन रेंस के मैच में उपस्थित होंगे स्पेशल मेंबर्स, जानें किन-किन सुपरस्टार्स के नाम है शामिल

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत

MI vs RCB
MI vs RCB

आरसीबी द्वारा वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में मिले 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर यास्तिका भाटिया (31) और हेली मैथ्यूज (26) ने पहले विकेट के लिए महज 3.5 ओवर में 45 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इन दोनों के बाद इस मैच की कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने 25 गेंदों पर 27 और अमेलिया केर ने 24 गेंदों में 40 रन ठोक, अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इन पारियों के दम पर मुंबई की टीम ने 4.5 ओवर रहते ही इस छोटे से टार्गेट को हासिल कर लिया।

WPL 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में आया ये बदलाव

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को करारी शिकस्त देकर डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने दो अंक हासिल कर लिए। अंक तालिका पर नजर डालें तो MI के 4 मैचों में तीन जीत और एक हार सहित कुल 6 अंक हो गए हैं। वह प्वॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी की यह दूसरी हार थी। 4 मैचों में दो जीत और दो हार समेत 4 अंक लेकर वह अंक तालिका में चौथे पायदान पर खिसक गई है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए हुआ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज हुए बाहर, तो इन 2 खिलाड़ियों को मिला मौका