if-kl-rahul-is-out-then-this-player-will-LEAD-lsg IN IPL 2024

केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच के बाद चोटिल हो गए हैं। इसके बाद वह लगातार टीम में चुने गए, लेकिन चोट की वजह से राहुल पहले मैच के बाद एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं अब खबर आ रही है कि राहुल IPL से पहले फिट नहीं हो पाएंगे।

अगर राहुल फिट नहीं होते हैं तो उनकी IPL की टीम LSG  को इस सीजन नुकसान हो सकता है। राहुल एक भरोसेमंद बल्लेबाज के साथ टीम के  कप्तान भी हैं। अगर वह IPL को मिस करते हैं तो उऩकी जगह पर LSG को नया कप्तान भी ढूंढना पड़ सकता है। खबर है कि विदेशी लीग में अपनी टीम को कप दिलाने वाले खिलाड़ी को LSG का कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

निकोलस पूरन बन सकते हैं कप्तान

केएल राहुल हुए बाहर, तो ये खिलाड़ी संभालेगा LSG की कमान, विदेशी लीग में जिताया है अपनी टीम को खिताब 1

लोकेश राहुल (KL Rahul) फिलहाल लंदन इलाज करवा रहे हैं। इलाज के बाद वह जल्द भी भारत वापस आ सकते हैं। वापस आने के बाद वह NCA में प्रेक्टिस करने जाएंगे अगर वह वहां से फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं तो IPL से बाहर हो सकते हैं। अगर राहुल IPL से बाहर होते हैं तो वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) LSG  के नए कप्तान बन सकते हैं। निकोलस पूरन मेजर लीग क्रिकेट 2023 में  एमआई न्यूयॉर्क को फाइनल जीता चुके हैं।

IPL में निकोलस का प्रदर्शऩ

IPL में निकोलस पूरन का प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं रहा है। निकोलस पूरन के एक आध अच्छी पारी को छोड़ दिया जाए तो उऩ्होंने अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। निकोलस पूरन ने आईपीएल के 62 मैचों में 1270 रन बनाए हैं। इस दौरान पूरन का स्ट्राइक रेट 156 का रहा है। पूरन का 2023 के IPL में 15 मैच में 172 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: जिम्बाव्बे को फिसड्डी टीम समझकर चुनी गई 17 सदस्यीय टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ कप्तान, तो 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

Advertisment
Advertisment

कैसा है LSG का प्रदर्शन

2022 से IPL में कदम रखने वाली LSG  की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले ही सीजन में LSG एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। दूसरे सीजन में  भी LSG का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था लेकिन इस बार केएल राहुल (KL Rahul) के नहीं होने से होने से LSG के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंःइस दिग्गज स्पिनर के संन्यास के बाद आधी हुई टीम इंडिया की ताकत, अब नेपाल-जिम्बाब्वे जैसी टीमों से भी नहीं जीत पाएगी