If Mumbai Indians wins IPL 2024 title, then Rohit Sharma will suffer because of this.

Rohit Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साल 2013 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान बने थे और 2023 तक उन्होंने कुल पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है। उनकी कप्तानी में मुंबई में अपनी आखिरी ट्रॉफी साल 2020 में जीती थी। अगर आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी मुंबई इंडियंस ट्रॉफी जीत जाती है तो यह इतिहास बन जाएगा।

लेकिन इससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को काफी ज्यादा नुकसान होगा। भले ही वह मुंबई का हिस्सा हैं तो क्या हुआ है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के चैंपियंस बनने से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को किस तरह का नुकसान होने वाला है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई के चैंपियन बनने पर Rohit Sharma को होगा नुकसान

If Mumbai Indians wins IPL 2024 title, then Rohit Sharma will suffer because of this.

दरअसल, मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का काफी पुराना नाता है और हिटमैन ने बीते कई सालों से मुंबई के लिए वो सब कुछ किया है, जो वह कर सकते थे। मन ही मन इस बार भी वह मुंबई को चैंपियन बनते देखना चाहेंगे। लेकिन अगर गलती से भी मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीत लेती है तो रोहित के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगे। मुंबई के चैंपियन बनने से हिटमैन को सबसे ज्यादा नुकसान होगा और इसकी वजह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं।

हार्दिक पांड्या की वजह से होगा रोहित को नुकसान

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस को साल 2011 में ज्वाइन किया था और 2013 सीजन में वह इसके कप्तान बने थे। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 10 सीजन कप्तानी की है। लेकिन आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही मुंबई ने अचानक उन्हें कप्तानी से हटा दिया है।

मुंबई ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को अपना अगला कप्तान नियुक्त किया है और अगर इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई को चैंपियन बनाने में कामयाब रहते हैं। तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की ब्रांड वैल्यू काफी कम होगी। साथ ही साथ उनसे टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी भी छीनी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा से छीनी जा सकती है टीम इंडिया की कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहते हैं तो सभी फैंस और खुद बीसीसीआई (BCCI) भी हार्दिक पांड्या को ज्यादा तवज्जो देगी। ऐसे में टीम इंडिया की कमान भी हार्दिक को सौंपी जा सकती है। वैसे भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बीते तीन आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया को ट्रॉफी जिताने में नाकामयाब रहे हैं। बताते चलें कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ खेलना है।

गुजरात टाइटंस के साथ अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ खेलना है, जोकी गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 24 मार्च, रविवार के दिन खेला जाना है। वहीं आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आमने-सामने होंगी। सीएसके बनाम आरसीबी का यह मुकाबला 22 मार्च को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 4 ऑल राउंडर तो 3 तेज गेंदबाजों को धोनी देंगे मौका