ind vs nep stats review asia cup 2023

भारत और नेपाल (IND vs NEP) के बीच एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का पांचवां मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहाँ टीम इंडिया को 10 विकेट से शानदार जीत मिली। इसी के साथ भारत अब सुपर-4 में चला गया है जहाँ 10 सितंबर को पाकिस्तान से मैच होगी।

बता दें कि इस मैच (IND vs NEP) में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। इसके जवाब में डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से भारत को 145 रनों का लक्ष्य 23 ओवर में मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में 147 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Advertisment
Advertisment

IND vs NEP, STATS REVIEW

1. विराट कोहली मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बाद बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट में गैर-कीपर के रूप में 100 कैच पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

2. नेपाल के बल्लेबज् कुशल भुरटेल ने वनडे में 1,000 रन पूरे किये। वह ऐसा करने वाले तीसरे नेपाली क्रिकेटर हैं।

3. भारत के खिलाफ आसिफ शेख ने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वो नेपाल के लिए सबसे ज्यादा (1,250) रन बनाने वाले दूसरे नेपाली खिलाड़ी हैं। पहले स्थान पर रोहित पौडेल (1,474) हैं।

4. पिछले 4 साल में भारत कैच पकड़ने के मामले से सबसे फिसड्डी टीम रही है। इस मामले में भारत दूसरे स्थान पर है लेकिन नीचे से। विश्व कप 2019 के बाद से वनडे में भारतीय टीम के कैच पकड़ने का प्रतिशत 75.1 है। भारत 9 वें स्थान पर है।

Advertisment
Advertisment

5. भारत के लिए एशिया कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के (वनडे)

  • 7 – सौरव गांगुली बनाम बांग्लादेश, ढाका, 2000
  • 6 – एमएस धोनी बनाम हांगकांग, कराची, 2008
  • 5 – सुरेश रैना बनाम हांगकांग, कराची, 2008
  • 5 – वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, कराची, 2008
  • 5 – रोहित शर्मा बनाम नेपाल, पल्लेकेले, 2023

6. 10 विकेट की जीत (वनडे) में भारत के लिए सबसे बड़ी शुरुआती साझेदारी

  • 201* – वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009
  • 197* – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली बनाम ZIM, शारजाह, 1998
  • 192* – शिखर धवन और शुबमन गिल बनाम ZIM, हरारे, 2022
  • 147* – रोहित शर्मा और शुबमन गिल बनाम नेपाल, पल्लेकेले, 2023

7. एशिया कप (वनडे) में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

  • 210 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम PAK, दुबई, 2018
  • 161 – सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 1995
  • 147* – रोहित शर्मा और शुबमन गिल बनाम नेपाल, पल्लेकेले, 2023
  • 127 – वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर बनाम हांगकांग, कराची, 2008

8. इस मैच में शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने वनडे में अपने 1,500 रन भी पूरे किये, वो भी 19 पारियों में।

9. नेपाल के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया। ये इस टूर्नामेंट में भी उनका पहला अर्धशतक था। साथ ही वनडे में उनका ये 48 वां अर्धशतक था।

10. भारत ने एशिया कप 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की और सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही भारत की नेपाल पर ये पहली जीत है क्योंकि पहली बार दोनों का आमना-सामना हुआ था।

11. पिछले 5 सालों में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच छोड़े गए –

  • विराट कोहली- 27
  • श्रेयस अय्यर-11
  • अर्शदीप सिंह – 9
  • केएल राहुल – 6
  • एमडी शमी – 5

ये भी पढें: सुपर-4 में टीम इंडिया सहित इन 3 टीमों की सीट हुई पक्की, तो इस समीकरण से बाहर होगा श्रीलंका, जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल