वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है। वर्ल्ड कप की तैयारियों के चलते टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका में एशिया कप खेलने गई हुई है। जिसके तुरंत बाद टीम को अपने ही घर में वर्ल्ड कप खेलने के लिए आना है। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से होगा।
टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। सबसे बड़ी दिक्कत टीम के लिए ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक भारतीय मूल का खिलाड़ी भी शामिल हुआ है जो टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। आइए जानते हैं कौन ये है खिलाड़ी।
तनवीर संघा बन सकते हैं भारतीय टीम के लिए सिरदर्द!
21 साल के भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर संघा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी जगह दी है।
भारतीय पिचों को देखते हुए तनवीर संघा ऑस्ट्रेलिया के लिए तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। तनवीर संघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। जिसके चलते ही उन्हें टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू मैच में चटकाए 4 विकेट
तनवीर संघा अभी ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पहले ही मैच में डेब्यू किया और शानदार गेंदबाजी की थी। तनवीर संघा की लेग स्पिन गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका के सभी बल्लेबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखे थे। 4 ओवर में उन्होंने 9.01 की ईकानमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये थे।
माता-पिता का पंजाब से है ताल्लुक
तनवीर संघा के माता-पिता दोनों ही भारत से ऑस्ट्रेलिया गए थे। साल 1997 में तनवीर संघा के पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उसके बाद वो वहीं बस गए। आज भी वो त्योहारों और अन्य खास मौकों पर भारत आते-जाते रहते हैं।