Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

आखिरकार जिस बात का डर था वही हुआ, ज़िम्बाब्वे दौरे पर खत्म हुआ भारत के छोटे कोहली का करियर, जय शाह अब कभी नहीं देंगे मौका

Zimbabwe

Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच की अगर बात करें तो मेजबान टीम जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई मेन इन ब्लू के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया।

इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग को अंतिम-11 में जगह दी थी। हालांकि दाएं हाथ के ये बैटर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इस शर्मनाक पारी को देखने के बाद कहा जाने लगा है कि जिम्बाब्वे दौरे के बाद उनका करियर संकट में पड़ने वाला है।

Zimbabwe के खिलाफ फ्लॉप रहे रियान पराग

Riyan Parag

रियान पराग (Riyan Parag) को आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में बड़ा मौका मिला। दरअसल जिम्बाब्वे दौरे पर चनयकर्ताओं ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड में उन्हें शामिल कर लिया। हालांकि जूनियर विराट कोहली (Virat Kohli) कहे जाने वाले ये खिलाड़ी दो मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके।

जहां पहले मुकाबले में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दो रन ही बना सके। वहीं आखिरी टी20 में एक बार फिर शुभमन गिल ने 22 वर्षीय क्रिकेटर को मौका दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी ने एक बार फिर अपने चयन को सही ठहरा पाने में बुरी तरह विफल रहे। रियान 24 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यहां देखें ट्वीट:

श्रीलंका दौरे पर नहीं मिलेगा स्क्वॉड में मौका

टीम इंडिया (Team India) जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका टूर के लिए रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 व तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रियान पराग (Riyan Parag) को शायद ही मौका मिले। गौरतलब है कि इस समय टीम में एक से बढ़कर धुरंधर प्लेयर मौजूद हैं। ऐसे में इस फ्लॉप प्लेयर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

आखिरी टी20 में टीम इंडिया की ऐसी है स्थिति

हरारे में खेले जाने वाले आखिरी टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से संजू सैमसन 45 गेंदों का सामना करके 58 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 4 चौका लगाया। जवाब में विपक्षी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! 6 साल बाद हुई नीता अंबानी के देवर की वापसी, तो 3 बूढ़े खिलाड़ियों को आखिरी मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!