Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत ने बदली तस्वीर, चेन्नई नीचे खिसकी, जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

इस जीत का सीधा असर पॉइंट्स टेबल पर देखने को मिला है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने अहम दो अंक हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस हार से नुकसान हुआ है और टीम अंकतालिका में नीचे खिसक गई है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं।

IPL 2026 Points Table: ये टीमें टॉप चार में शामिल , चौथे स्थान पर पहुंची SRH

आईपीएल 2026 की ताज़ा पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स का कब्जा बना हुआ है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 9 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.067 है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूद है, जिसने 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक जुटाए हैं। टीम का नेट रन रेट +1.171 है।

तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसने 5 मुकाबलों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +0.889 है। वहीं चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद पहुंच गई है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +0.566 है।

पांचवें से दसवें स्थान पर इन टीमों का कब्जा , सातवे स्थान पर CSK

टॉप-4 से बाहर की बात करें तो पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +0.310 है। छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस मौजूद है, जिसके भी 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.018 है।

सातवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 6 मुकाबलों में 2 जीत और 4 हार के साथ 4 अंक जुटाए हैं और उनका नेट रन रेट -0.780 है। आठवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिनके 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.804 है।

नौवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 5 मुकाबलों में 1 जीत और 4 हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट -1.076 है। वहीं दसवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 6 मैचों में 5 हार और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 1 अंक हासिल किया है और उनका नेट रन रेट -1.149 है।

IPL 2026 का अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 1 9 +1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 6 +0.566
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 6 +0.310
6 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 6 +0.018
7 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.780
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 1 1 -1.149

ये भी पढ़े : PBKS vs LSG मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन फाइनल, अय्यर, पंत, प्रियांस, मार्श, पूरन, स्टोइनिस, अर्शदीप, शमी…..

FAQS

अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स किस स्थान पर हैं?

सनराइजर्स हैदराबाद : चौथे , चेन्नई सुपर किंग्स : सातवें

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!