Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट, हैदराबाद की टॉप 3 में एंट्री, दिल्ली को तीसरी हार से लगा झटका

SRH vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट, हैदराबाद की टॉप 3 में एंट्री, दिल्ली को तीसरी हार से लगा झटका

IPL 2026 Points Table Update After SRH vs DC Match: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 31वें मैच में घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा देखने को मिला और उसने एकतरफा अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबले में 243 के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर खेलकर 195/9 का ही स्कोर बना पाई।

इस बड़ी जीत का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2026 Points Table Update में हुआ है और उसने टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपना स्थान बरकरार रखा है लेकिन उसका नेट रन रेट नेगेटिव में हो गया है।

IPL 2026 Points Table में सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

SRH vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट, हैदराबाद की टॉप 3 में एंट्री, दिल्ली को तीसरी हार से लगा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन में शुरुआत काफी खराब रही थी और उसे अपने पहले चार मैचों में सिर्फ एक जीत ही शामिल हुई थी। उसकी बल्लेबाजी कमाल नहीं कर पा रही थी, जबकि गेंदबाजी को कमजोर बताया जा रहा था। लेकिन फिर इस टीम ने जबरदस्त वापसी की और एक के बाद एक लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है। इसी वजह से उसने में टॉप 3 में एंट्री भी कर ली है।

SRH vs DC मैच से पहले IPL 2026 Points Table में सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर थी और उसके 6 अंक थे लेकिन दिल्ली को हराने के बाद, उसके 8 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट भी राजस्थान रॉयल्स से ज्यादा हो गया है। इसी वजह से बराबर अंक के बावजूद हैदराबाद की टीम तीसरे और राजस्थान चौथे स्थान पर है। हालांकि, पहले दो स्थान पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना स्थान मजबूती से बरकरार रखा है।

दिल्ली का NRR हुआ खराब, IPL 2026 Points Table में बरकरार रखी अपनी पोजीशन

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अभियान की शुरुआत पहले दो मैचों में जीत के साथ की थी लेकिन पिछले चार मैचों में उसे तीन हार झेलनी पड़ी हैं। इसी वजह से IPL 2026 Points Table में उसका नेट रन रेट खराब हो गया है। हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के 5 अंक थे और उसका नेट रन रेट +0.310 का था। हालांकि, अब बड़ी हार के बाद दिल्ली ने अपना पांचवां स्थान तो बरकार रखा है लेकिन उसका NRR -0.130 का हो गया है।

SRH vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
3 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 8 +0.820
4 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 8 +0.599
5 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 6 -0.130
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 6 -0.821
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 4 +0.067
8 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.780
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 4 -1.173
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

ऐसा रहा SRH vs DC मैच का हाल

मैच के हाल की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का मौका पाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना दिए। टीम को इस स्कोर तक ले जाने का सबसे ज्यादा क्रेडिट अभिषेक शर्मा को जाता है, जिन्होंने 68 गेंदों में 135 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने भी 37-37 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल को एक विकेट हासिल हुआ।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे ओवर खेलने में सफल रही लेकिन लक्ष्य से काफी दूर रह गई। इसका सबसे बड़ा दोष ओपनर पथुम निसांका और केएल राहुल को जाता है, जो अपनी टीम को अच्छी और तेज शुरुआत नहीं दिला पाए। निसांका ने 6 रन बनाए। वहीं, राहुल ने 27 रनों की पारी खेली। सबसे ज्यादा 57 रन नितीश राणा के बल्ले से आए। समीर रिजवी ने भी 41 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे सफल गेंदबाज ईशान मलिंगा रहे, जिन्होंने चार विकेट झटके। वहीं, हर्ष दुबे को भी तीन विकेट मिले।

FAQs

SRH vs DC मैच को जीतकर IPL 2026 पॉइंट्स Table में हैदराबाद की टीम किस स्थान पर पहुंच गई है?
तीसरे स्थान
IPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स का NRR कितना है?
-0.130

यह भी पढ़ें: SRH vs DC: अभिषेक शर्मा के तूफ़ान में उड़ी दिल्ली, हैदराबाद ने 47 रनों से दर्ज की जीत; ईशान मलिंगा ने गेंद से मचाया गदर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!