Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: 1 रन बनाने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी से 45 लाख रूपये ले रहा ये खिलाड़ी, टीम को कर दिया बर्बाद

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया है और इसके पीछे कई बड़े कारण सामने आ रहे हैं।

इनमें सबसे बड़ा नाम कैमरून ग्रीन का है, जिन्हें मिनी ऑक्शन में भारी भरकम रकम देकर टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि ग्रीन अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती देंगे, लेकिन मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है।

महंगे खिलाड़ी का फीका प्रदर्शन

KKR vs PBKS, IPL 2026: Where is the hype? Cameron Green flops yet again for  KKR, fans left frustrated - India Today

कैमरून ग्रीन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए। लेकिन अब तक खेले गए पांच मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। उन्होंने सिर्फ 56 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 14 का रहा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 32 रन रहा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था। इतने बड़े निवेश के बाद ऐसा प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

एक-एक रन बना बोझ

ग्रीन के प्रदर्शन को अगर आंकड़ों में देखें तो स्थिति और भी चौंकाने वाली है। 25.20 करोड़ रुपये की कीमत के हिसाब से उनका हर एक रन लगभग 45 लाख रुपये का पड़ रहा है। यह आंकड़ा न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े करता है। कई अनकैप्ड खिलाड़ी पूरे सीजन में इतनी रकम नहीं कमाते, जितना ग्रीन एक रन के बदले ले रहे हैं। ऐसे में उनका टीम में बने रहना लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

गेंदबाजी में भी नहीं दिखा असर

ग्रीन से उम्मीद थी कि वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देंगे, लेकिन वह इस भूमिका में भी नाकाम रहे हैं। शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की, जबकि बाद के दो मैचों में उन्होंने सिर्फ चार ओवर डाले। इन चार ओवरों में उन्होंने 58 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया। उनका इकॉनमी रेट 14.50 रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए काफी खराब माना जाता है। इस तरह उनका ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद साबित नहीं हो रहा है।

प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार में हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को 32 रन से हार झेलनी पड़ी, जिसमें ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके। ऐसे हालात में टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है।

बेंच पर बैठे टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मथीशा पथिराना की वापसी से टीम को मजबूती मिल सकती है। साथ ही रिंकू सिंह के फॉर्म में आने भी टीम के लिए बेहद जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़े : MI vs PBKS Today Match Prediction, Match 24- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

FAQS

कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 में किस टीम का हिस्सा हैं ?

KKR

KKR ने कैमरून ग्रीन को मिनी ऑक्शन में कितने में खरीदा था ?

25.20 करोड़

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!