Kavya Maran was impressed after seeing the fierce form of this player in Ranji, decided to make her the new captain of the team

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का अगला सीजन 22 मार्च से खेले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है, जोकि आईपीएल का 17वां सीजन होने वाला है। लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) ने अपनी टीम के कप्तान को बदलने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) में तहलका मचा रहे बल्लेबाज को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर काव्या मारन (Kavya Maran) ने किस खिलाड़ी को कप्तान बनाने का फैसला किया है।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर फिदा हुईं Kavya Maran!

Kavya Maran was impressed after seeing the fierce form of this player in Ranji, decided to make her the new captain of the team

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि भारत के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) हैं, जिनका बल्ला रणजी ट्रॉफी 2024 में कर्नाटक की ओर से आग उगल रहा है। और उनके इसी बल्लेबाजी से इम्प्रेस होकर काव्या मारन (Kavya Maran) ने उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। इस समय एसआरएच को लीड करने की जिम्मेदारी एडन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर है।

मयंक अग्रवाल बनेंगे एसआरएच के अगले कप्तान!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काव्या मारन (Kavya Maran) ने मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी और कप्तानी से प्रभावित होकर उन्हें एसआरएच (SRH) का कप्तान बनाने का फैसला किया है। जिसकी वजह मार्कराम की कप्तानी में बीते सीजन हैदराबाद के खराब प्रदर्शन को बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर इसका ऐलान नहीं किया गया है, जिसके चलते कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि मयंक अग्रवाल इस समय रणजी में बवाल काट रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल में अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उनके बल्ले से 48.83 की औसत और 66.43 के स्ट्राइक रेट से 293 राण निकले हैं। जिसमें 114 के बेस्ट स्कोर के साथ उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। ऐसे में आगे भी उनके बल्ले से कुछ ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिलने की उम्मीद है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला पूरी तरह गलत, इस बार MI का 10वें स्थान पर रहना तय