Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs DC Playing-XI: कौन खेलेगा, किसका कटेगा पत्ता? जानें दिल्ली बनाम कोलकाता मैच की पूरी प्लेइंग-XI

KKR vs DC

KKR vs DC : आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। इसी बीच रविवार, 24 मई को शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा।

यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। KKR ने 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 अंक हासिल किए हैं और टीम छठे स्थान पर है। वहीं DC के खाते में 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं और टीम आठवे स्थान पर मौजूद है।

KKR जीत के साथ अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी, जबकि दिल्ली को भी रेस में बने रहने के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी और इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स अपनी मजबूत टीम के साथ उतर सकती है। पारी की शुरुआत केएल राहुल और अभिषेक पोरेल कर सकते हैं, जबकि साहिल पराख नंबर-3 पर नज़र आ सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा टीम को मजबूती देंगे।

वहीं गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव को औकिब नबी की जगह मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि ईडन गार्डन्स की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। उनके साथ माधव तिवारी, लुंगी एंगिडी और मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

अंगकृष रघुवंशी होंगे बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जिसके बाद तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी चोट के चलते प्लेइंग XI से बाहर होंगे और उनकी जगह तेजस्वी दहिया को मौका मिल सकता है। वहीं बल्लेबाजी क्रम में नंबर-3 पर उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को शामिल किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 45 रनों की अहम पारी खेली थी।

ओपनिंग में फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे नजर आ सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल टीम को मजबूती देंगे। वहीं गेंदबाजी विभाग में सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

KKR vs DC : दोनों टीमों के हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें KKR ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। हेड टू हेड रिकॉर्ड में कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी नज़र आता है।

इसके अलावा दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में KKR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास भी काफी मजबूत होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में कौन बाज़ी मारता है।

KKR vs DC : दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI :

KKR की संभावित प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

DC की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पराख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, लुंगी एंगिडी, मिचेल स्टार्क।

ये भी पढ़े : 4 बड़े खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2027 से पहले CSK कर सकती है रिलीज, अब धोनी को नहीं इनकी जरूरत

FAQS

KKR vs DC का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा ?

24 मई , ईडन गार्डन्स, कोलकाता

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!