Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘वो जब-जब आता है’, जीत के बाद धोनी पर भड़के केएल राहुल, तो चेपॉक में अगले मैच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

kl-rahul-interview-after-lsg-vs-csk-match-ipl-2024

KL Rahul: लखनऊ की टीम आज किस्मत के घोड़े पर सवार थी क्योंकि सामने CSK जैसी टीम होने के बावजूद भी मैच जीत लेना इतना आसान नहीं होता है लेकिन लखनऊ की टीम ने ये कर दिया। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने 8 विकेट से मैच को अपने नाम किया। जीत के बाद केएल राहुल अलग ही जोश में दिखाई दिए। उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ में पुल, तो बांधे ही साथ ही साथ धोनी को लेकर बड़ी बात भी कह दी।

जीत के बाद बोले KL Rahul

दरअसल, इकना में लखनऊ को टीम ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। मैच जीतने के बाद केएल राहुल काफी उत्साहित नजर आए। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान केएल राहुल कहते हैं कि जब आप मैच जीत जाते हैं तो काफी अच्छा महसूस होता है। हमने योजना जो बनाई, वो काम कर गई और इससे वो काफी खुश हैं। विकेट पर निर्भर करता है, मैं अपने गेंदबाज तैनात करता हूं। हमने इसे चारों ओर मिलाने की कोशिश की। गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम योजनाओं पर कायम है।

धोनी की बैटिंग पर बोले KL Rahul

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान केएल राहुल ने धोनी की बल्लेबाजी पर भी बात की। राहुल कहते हैं कि स्कोर जब 160 पर था, तब वो खुश थे क्योंकि विकेट धीमा था और थोड़ी पकड़ थी लेकिन इसके बाद धोनी आए और दबाव गेंदबाजों पर आ गया। विपक्षी गेंदबाजों पर उनका खौफ है। भीड़ के उग्र होने से हमारे युवा गेंदबाज दबाव में थे। उन्हें 15-20 रन अतिरिक्त मिले।

राहुल आगे कहते हैं कि वो स्तिथि को देख चुके थे और जानते थे कि सीएसके के स्पिनर दबाव बनाएंगे। उसी हिसाब से उन्होंने अपने गेंदबाज भी चुने और ये काम भी कर गया। क्विंटन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. दोनों का जीवन आसान बना दिया।

चेन्नई में है लखनऊ का अगला मैच

अंत में केएल राहुल ने अगले मैच को लेकर भी बात की। लखनऊ को अगला मैच चेपॉक में खेलना है तो इसी पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि अगला मैच चेन्नई में होगा और आज हमने मिनी चेन्नई की भीड़ के सामने मैच खेला। हम एक युवा टीम हैं और इतनी भीड़ के सामने खेलकर खुश हैं। बता दें कि 82 रन बनाने वाले केएल राहुल को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

ये भी पढें: ‘आने दो चेन्नई इन्हें’, हार के बाद बौखलाए ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल को खुलेआम दी धमकी

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!