IPL: आईपीएल सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा और यह मुकाबला काफी ज्यादा दमदार होने की उम्मीद है। लेकिन इसी के साथ चार खिलाड़ी शायद आगे आईपीएल में हमें दिखाई नहीं देंगे। तो आइए जान लेते हैं कौन हैं, वो चार खिलाड़ी, जो आईपीएल 2027 में हमें शायद ही नजर आएंगे।
IPL 2027 में इन चार खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका

लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)
बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन में जिन-चार खिलाड़ियों का खेल पाना मुश्किल लग रहा है उनमें सबसे पहले नाम लियाम लिविंगस्टोन का है। लिविंगस्टोन की उम्र वैसे तो 32 साल है और आईपीएल में वह 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लेकिन अब आगे शायद खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि लास्ट कुछ समय से उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। 2025 में आरसीबी के लिए वो सिर्फ 112 रन बना पाए थे। वहीं एसआरएच के लिए इस सीजन 2 मैचों में महज 15 रन बना पाए हैं।
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी यह लास्ट आईपीएल सीजन हो सकता है। आईपीएल में 5250 रन बना चुके इस दिग्गज खिलाड़ी की अगुआई में टीम का प्रदर्शन लास्ट कुछ समय से काफी खराब रहा है और रहाणे भी उस तरीके का प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं, जैसा की उम्मीद की जा रही थी। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है और उनकी जगह एक अलग खिलाड़ी KKR का कप्तान बन सकता है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-अय्यर-संजू रह गए पीछे, BCCI ने चुन लिया टी20 फॉर्मेट के लिए भारत का नया लीडर
जॉर्ज लिंडे (George Linde)
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के 34 वर्षीय ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया और आईपीएल 2026 में अब तक तीन मैचों में वह सिर्फ 31 रन बना सके हैं और एक विकेट ही चटका पाए हैं। उनका प्रदर्शन काफी नाखुश करने वाला रहा है। इस वजह से फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
करुण नायर (Karun Nair)
करुण नायर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और उन्होंने साल 2025 में इस टीम को ज्वाइन किया था। 2022 के बाद उन्हें आईपीएल में कमबैक का चांस मिला। 2025 में वो आठ मैचों में सिर्फ 198 रन बना पाए और 2026 में तो वह दो मैचों में महज 18 रन बना पाए हैं। ओवरऑल वह काफी निराश कर रहे हैं, जिस वजह से फ्रेंचाइजी उनसे पीछा छुड़ा सकती है और आगे उन्हें कोई अन्य टीम नहीं लेगी।
FAQs
आईपीएल 2026 फाइनल कहां होगा?
यह भी पढ़ें: RCB vs MI: जैकब बेथेल ड्रॉप, हार्दिक की वापसी! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने