Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक-अय्यर-संजू रह गए पीछे, BCCI ने चुन लिया टी20 फॉर्मेट के लिए भारत का नया लीडर

Hardik, Iyer, and Sanju Left Behind: BCCI Selects India's New Leader for the T20 Format

BCCI: बीते कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है कि बीसीसीआई टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान किसे बनाएगी। आईपीएल 2026 के बाद भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए कप्तान को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

कुछ रिपोर्टर्स में हार्दिक पांड्या, कुछ में श्रेयस अय्यर और यहां तक की कुछ में संजू सैमसन के भी कप्तान बनाए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है, क्योंकि बोर्ड ने नया लीडर डिसाइड कर लिया है।

टीम इंडिया के टी20 कप्तान को लेकर चल रही चर्चा

The ongoing discussion regarding Team India's T20 captain.
The ongoing discussion regarding Team India’s T20 captain.

बता दें कि भारतीय टी20 टीम (Team India) के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। लेकिन बढ़ती उम्र और खराब फार्म के चलते बीसीसीआई उन्हें कप्तान पर से हटाने की प्लानिंग कर चुकी है और उनके बाद अब एक अन्य खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने की तैयारी कर रही है।

कुछ रिपोर्ट में तो दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने वाली है। वहीं कुछ मीडिया चैनल हार्दिक पांड्या और कुछ संजू सैमसन को लीडरशिप रेस में सबसे आगे बता रहे हैं। लेकिन हाल ही में एनडीटीवी ने शुभमन गिल को इसमें सबसे आगे बताया है और वही कप्तान बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI का चौंकाने वाला फैसला, Shubman Gill से छीनी जाएगी ODI Captaincy! अब वनडे-टी20 में ये खिलाड़ी भारत का नया कैप्टन

शुभमन गिल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) व्हाइट बॉल फॉर्मेट के लिए केवल एक कप्तान बनाने पर विचार कर रही है, ताकि कोच, खिलाड़ियों के तैयारी पर कुछ असर न पड़े। ऐसे में भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ही हमें इंडियन साइड को टी20 में भी लीड करते दिखाई दे सकते हैं।

वैसे भी वह पहले भारतीय टीम के उप कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने इंडियन टी20 टीम की कप्तानी भी कर रखी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने डोमेस्टिक और आईपीएल में भी कप्तानी की है। और उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

26 जून से शुरू होगी आयरलैंड टी20 सीरीज

बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 की समाप्ति 31 मई को होगी। इस महिले के लास्ट में इस सीजन का फाइनल खेला जाएगा और इसके बाद इंडिया आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज खेलते नजर आएगी। भारतीय क्रिकेट टीम को इस बीच 26 जून से 28 जून के बीच आयरलैंड और फिर 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है।

FAQs

भारत का टी20 कप्तान कौन है?
सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां होगा लाइव प्रसारण?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!