MI vs RCB: भारतीय क्रिकेट और आईपीएल इतिहास के दो सबसे सफल खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली कल आईपीएल में हमें एक दूसरे के खिलाफ एक बार फिर खेलते दिखाई देने वाले हैं। रविवार, शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
इस आर्टिकल के जरिए हम MI vs RCB मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही साथ जानेंगे कि दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं और कौन इस MI vs RCB मैच में बाजी मार सकता है।
रायपुर में होने जा रही है दोनों टीमों की टक्कर
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। रविवार, 10 मई को दोनों टीमें शाम 7:30 बजे एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस दौरान टॉस का समय 7:00 बजे है। हालांकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अब तक एक दूसरे से काफी उलट प्रदर्शन करते दिखाई दी हैं। एक ओर जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 10 में से 6 मैच जीत 12 अंक के साथ प्लेऑफ के काफी करीब है। वहीं मुंबई इंडियंस 10 में से सिर्फ और सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और अंक तालिका में 6 अंक के साथ नवें पायदान पर है।
हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुछ 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 19 और आरसीबी ने 16 में जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि इस बार किसकी टीम बाजी मारेगी। बता दें कि आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को रजत पाटीदार की टीम आरसीबी और हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं। इस दौरान आरसीबी ने जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: कभी IPL का बड़ा नाम थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इस सीजन बेंच गर्म करते ही आए नजर, किया सिर्फ भारत दर्शन
यहां देखें MI vs RCB का लाइव मैच

आईपीएल 2026 के कई मुकाबले फैंस देख नहीं रहे हैं, क्योंकि वो उस तरीके के दमदार नहीं हो रहे। लेकिन मुंबई और आरसीबी का मैच काफी दमदार होने की उम्मीद है। ऐसे में आप नहीं चाहेंगे कि आप इस बेहतरीन मुकाबले को मिस करें और आप अगर मुकाबला मिस नहीं करना चाहते तो स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार के जरिए इस मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। वहीं जिओ हॉटस्टार पर डिजिटल और मोबाइल यूजर्स मैच देख सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर 10 से ज्यादा भाषाओं में मैच का मजा उठाया जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर भी आप अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं। यानी की कुल मिलाकर आप बहुत जगह से इस मैच का मजा उठा सकते हैं और अपना संडे सुपर संडे बना सकते हैं।