Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs MI: जैकब बेथेल ड्रॉप, हार्दिक की वापसी! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने

RCB vs MI: जैकब बेथेल ड्रॉप, हार्दिक की वापसी! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन रायपुर में होगा। इस सीजन दोनों ही टीमों की यह दूसरी टक्कर है। पिछली बार 12 अप्रैल को इनके बीच मैच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने एमआई को उसी के घर पर धूल चटाने में सफलता हासिल की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में टॉप 4 में शामिल है, जबकि मुंबई इंडियंस बॉटम 4 का हिस्सा है। बेंगलुरु को जीत प्लेऑफ के करीब पहुंचा सकती है, जबकि मुंबई को हार के कारण बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में दोनों ही टीमें RCB vs MI मुकाबले को जीतने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएंगी।

RCB vs MI मैच की टाइमिंग और वेन्यू की जानकारी

RCB vs MI: जैकब बेथेल ड्रॉप, हार्दिक की वापसी! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने

रविवार, 10 मई को डबल हैडर के कारण दो मुकाबले होंगे और दिन का दूसरा मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होना है। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं, इसका वेन्यू रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम होगा। जहां इस सीजन पहली बार कोई मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में होम ग्राउंड होने के बावजूद RCB vs MI मैच में दोनों ही टीमों के लिए परिस्थितियां नई होंगी।

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अपने शुरुआती पांच मैचों में सिर्फ एक हार का सामना किया था लेकिन अपने पिछले पांच मुकाबलों में उसे तीन हार मिल चुकी हैं। इस तरह बेंगलुरु टीम 10 मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। कप्तान रजत पाटीदार चाहेंगे कि उनकी टीम एकजुट होकर फिर से वापसी करे और RCB vs MI मैच में जीत दर्ज करने में सफल हो।

दूसरी तरफ, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडिंयस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। MI की टीम नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। उसे अभी तक खेले गए 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत ही नसीब हुई हैं। इस टीम की सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों का एकजुट प्रदर्शन करने में असफल होना रहा है। हालांकि, पिछले मैच में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजों के दम पर शानदार जीत दर्ज की थी। मुंबई के फैंस को उम्मीद होगी कि उनकी टीम फिर अच्छा परफॉर्म करे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों वानखेड़े स्टेडियम में मिली हार का हिसाब पूरा करे।

RCB vs MI मैच के लिए जैकब बेथेल की प्लेइंग XI से हो सकती है छुट्टी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं नजर आ रही है लेकिन कुल दो बदलाव हो सकते हैं। पहला चेंज जैकब बेथेल की जगह जॉर्डन कॉक्स को लाकर किया जा सकता है। बेथेल को साल्ट के स्थान पर मौका मिला था, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं किया। इसी वजह से कॉक्स को लाया जा सकता है, जो विकेटकीपर भी हैं। वहीं, आउट ऑफ फॉर्म जितेश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर की एंट्री हो सकती है। जितेश भी पूरे सीजन बल्ले से फ्लॉप ही रहे हैं।

RCB vs MI मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में हार्दिक पांड्या की वापसी की संभावना

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और उसकी प्लेइंग XI में एकमात्र बदलाव हार्दिक पांड्या के रूप में हो सकता है। हार्दिक ने पिछला मैच अनफिट होने के कारण नहीं खेला था और उनकी जगह राज बावा खेले थे। लेकिन अब हार्दिक रायपुर पहुंच गए हैं और अगर सब ठीक रहा तो उनके खेलने की संभावना काफी ज्यादा है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव भी उपलब्ध रहेंगे। माना जा रहा था कि घर पर बेटी के रूप में नन्हें मेहमान के आगमन के कारण सूर्या मुकाबला मिस कर सकते हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह मैच के लिए उपलब्ध हैं।

RCB vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

FAQs

RCB vs MI मुकाबला कब खेला जाएगा?
10 मई

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां होगा लाइव प्रसारण?

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!