Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रातोंरात केएल राहुल की चमकी किस्मत, टीम इंडिया का आया बुलावा, सीधे कप्तान शुभमन गिल को करेंगे रिप्लेस

KL Rahul

KL Rahul: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) बीते 6 महीने से इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम के लिए कोई भी मुक़ाबला खेल पाने में असमर्थ रहे है.के एल राहुल को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका नहीं मिला था.

ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) को अब अचानक से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है और वो अब टीम में ज़िम्बाब्वे टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले युवा स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) को रिप्लेस करते हुए नज़र आ सकते है.

शुभमन गिल की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी

KL Rahul

टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) का प्रदर्शन हाल के समय में कुछ खास नहीं रहा है. शुभमन गिल को सिलेक्शन कमेटी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलने का मौका नहीं दिया था. ऐसे में अब माना जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए चुने जाने वाले स्क्वॉड से शुभमन गिल को बाहर करके उनकी जगह पर केएल राहुल (KL Rahul) को मौका दे सकते है.

केएल राहुल प्लेइंग 11 में कर सकते है शुभमन गिल को रिप्लेस

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) बीते कुछ समय से टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नज़र आ रहे थे.

मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल के शामिल होने से ओपनिंग में शुभमन गिल को खेलने का मौका मिल रहा था लेकिन अब जब वाइट बॉल फॉर्मेट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी हो चूकी है तो ऐसे में यह लगभग तय ही माना जा रहा है कि अब वनडे फॉर्मेट में केएल राहुल एक बार फिर ओपनर बल्लेबाज़ का रोल निभा सकते है और इस तरह से टीम के प्लेइंग 11 से शुभमन गिल (Shubman Gill)  को बाहर बैठना पड़ सकता है.

केएल राहुल के वनडे फॉर्मेट में आंकड़े है शानदार

केएल राहुल (KL Rahul) ने टीम इंडिया के लिए अपने वनडे फॉर्मेट की शुरुआत साल 2016 की थी. साल 2016 में अपने इंटरनेशनल वनडे डेब्यू में सेंचुरी मारने वाले वो टीम इंडिया (Team India) के इकलौते बल्लेबाज़ है. केएल राहुल के वनडे फॉर्मेट के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 75 मुक़ाबलों में 50.35 की औसत और 87.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 2820 रन बनाए है. इस दौरान केएल राहुल ने वनडे फॉर्मेट में 18 अर्धशतकीय और 7 शतकीय पारी खेली है.

यह भी पढ़े: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित! धोनी के बेटे को भी मिली जगह

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!