शुभमन गिल (Shubman Gill): भारतीय इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहाँ पर दोनों टीमें 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आमने-सामने हैं. इस श्रृंखला में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गयी है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है और इस दौरे पर भारत को 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में गिल की कप्तानी तो छोड़िये उन्हें अगले दौरे पर टीम इंडिया में जगह भी नहीं मिल पाएगी.
Shubman Gill टीम इंडिया से होंगे ड्राप

टीम इंडिया की जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तानी करने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) को श्रीलंका के खिलाफ टीम से ही ड्राप किया जा सकता है. इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ियों की वापसी तय है और ऐसे में गिल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ भी बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं और अब तक खेले गए तीन मैचों में 120 की स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 99 रन बनाए हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक युवा टीम भेजी थी लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से गिल को ड्राप किया जा सकता है. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में शुभमन के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनानी बहुत मुश्किल हो जायेगी.
रोहित शर्मा का दुश्मन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में सभी सीनियर प्लेयर्स की वापसी हो सकती है. ऐसे में भारतीय टीम की कप्तानी दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल सकते हैं. हार्दिक और रोहित के बीच तकरार से हर कोई वाकिफ है और आईपीएल 2024 के दौरान सभी को यही देखने को मिला था.
प्रशंसक रोहित के समर्थन में हार्दिक के खिलाफ मैदान में नारे लगाते हुए नजर आते थे. अब रोहित ने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी अब पांड्या के हाथों में होगी और वे इस फॉर्मेट में भारत के अगले कप्तान बन सकते हैं.
इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई.
यह भी पढ़ें: गंभीर की जगह शाहरुख खान की नाइट राइडर्स को मिला नया मेंटर, टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम का हुआ ऐलान