Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs RR : मोबाइल और टीवी पर LIVE देखने की पूरी जानकारी, कुछ ऐसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs RR

LSG vs RR : IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और इसी कड़ी में 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच एक दिलचस्प मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

राजस्थान रॉयल्स ने अबतक 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों पर तीसरे स्थान पर है और अच्छी फॉर्म में दिख रही है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंकों पर नौवें स्थान पर है और टीम संघर्ष कर रही है।

ऐसे में इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स जहां अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर करना चाहेगी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच वापसी का बड़ा मौका साबित हो सकता है।

LSG vs RR : मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

LSG vs RR

यह मुकाबला (LSG vs RR) 22 अप्रैल, बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच की शुरुआत 7:30 बजे से होगी। लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है। यहां बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को मदद मिलती है, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक बन जाता है।

शाम के समय खेले जाने वाले इस मैच में ड्यू फैक्टर भी अहम भूमिका निभा सकता है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच

अगर आप इस मुकाबले को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी। परिवार के साथ टीवी पर मैच देखने का अनुभव अलग ही होता है, जहां हर चौके-छक्के का मजा और भी बढ़ जाता है।

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग

जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है। शुरुआती कुछ मिनट दर्शक मुफ्त में मैच देख सकते हैं, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए उन्हें प्लान लेना होगा। इसके अलावा, कुछ टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ भी यह सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स आसानी से मैच का आनंद उठा सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

कई भाषाओं में उपलब्ध होगी कमेंट्री

इस बार दर्शकों को कमेंट्री के कई विकल्प मिलेंगे, जिससे वे अपनी पसंदीदा भाषा में मैच देख सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी जैसी भाषाओं में भी कमेंट्री का विकल्प मौजूद रहेगा। इससे अलग-अलग क्षेत्रों के दर्शक अपने स्थानीय अंदाज में मैच का मज़ा ले सकेंगे। मोबाइल ऐप पर भाषाओं के अधिक विकल्प मिलते हैं, जबकि टीवी पर सीमित भाषाओं में ही प्रसारण किया जाता है।

इस तरह, चाहे आप टीवी पर देखें या मोबाइल पर, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच होने वाले इस मुकाबले का रोमांच हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा और क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार मैच देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े : KL RAHUL ने जाहिर कर दी अपनी दिली तमन्ना, रिटायरमेंट तक सिर्फ इस टीम के लिए खेलेंगे अब IPL

FAQS

LSG vs RR का मैच कब और कहाँ होगा ?

22 अप्रैल & लखनऊ

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!