Posted inक्रिकेट (Cricket)

Lungi Ngidi Injury Update: कैसी है तबियत? कब लौटेंगे मैदान पर! खुद किया गेंदबाज ने खुलासा

Lungi Ngidi

Lungi Ngidi : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीज़न में एक डराने वाला पल तब सामने आया जब लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) को मैदान पर गंभीर चोट लग गई। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान हुई इस घटना ने फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों को चिंतित कर दिया था। हालांकि अब खुद एनगिडी ने सामने आकर अपनी स्थिति पर अपडेट दिया है, जिससे सभी को राहत मिली है।

Lungi Ngidi की चोट से मैदान पर मचा हड़कंप

Lungi Ngidi Hospitalised After Nasty Head Injury in IPL 2026 Match vs Punjab Kings at Arun Jaitley Stadium

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने एक ऊंचा शॉट खेला। कैच लेने की कोशिश में लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) गेंद पर नजर बनाए रखते हुए पीछे की ओर दौड़ रहे थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह गेंद तक नहीं पहुंच सके।

इस दौरान वह सिर और गर्दन के बल ज़मीन पर गिर पड़े। गिरावट इतनी ज़ोरदार थी कि मैदान पर तुरंत मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को बुलाना पड़ा, और मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

लुंगी एनगिडी का अस्पताल में इलाज और ताज़ा अपडेट

चोट लगने के बाद एनगिडी को तुरंत स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और दिल्ली के बीएलके – मेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन बाद में आईपीएल की ओर से बताया गया कि वह स्थिर हैं।

अगले दिन लुंगी एनगिडी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपडेट देते हुए लिखा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इस बयान के बाद फैंस और टीम दोनों ने राहत की सांस ली।

Ngidi provides update. (Lungi Ngidi - Instagram)

टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया

एनगिडी की चोट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह-मालिक किरण कुमार गाँधी खुद अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वहीं टीम के अधिकारियों ने भी साफ किया कि चोट गंभीर नहीं है और जल्द ही उनकी वापसी की उम्मीद की जा सकती है।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेणुगोपाल ने कहा कि शुरुआती संकेतों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और विस्तृत अपडेट जल्द दिया जाएगा। चोट के चलते टीम ने नियमों के अनुसार विपराज निगम को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किया।

मैच पर पड़ा असर और वापसी की उम्मीद

एनगिडी की गैरमौजूदगी का असर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पर साफ नजर आया। पंजाब किंग्स ने इस मैच में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल की 152 रनों की शानदार पारी अहम रही।

इस सीज़न में एनगिडी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज़ साबित हुए हैं, जिन्होंने सात मैचों में सात विकेट लिए हैं। उनकी फिटनेस टीम के लिए बेहद जरूरी है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे और टीम की गेंदबाज़ी को मजबूती देंगे।

ये भी पढ़े : IPL 2026: जीत रही इनकी टीम, लेकिन 4 बड़े नामों का प्रदर्शन फिसड्डी, अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ही बने सिरदर्द

FAQS

आईपीएल 2026 में एनगिडी किस टीम से खेलते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!