Mayank Yadav Biography
Mayank Yadav Biography

मयंक यादव की जीवनी (Mayank Yadav Biography In Hindi):

मयंक यादव एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2024 आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनाम किया है. मयंक यादव के नाम डेब्यू करते हुए पहले दो मैच में मैन ऑफ़ द मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

मयंक यादव का जन्म और परिवार (Mayank Yadav Birth and Family):

Mayank Yadav Family
Mayank Yadav Family

मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 को नई दिल्ली में हुआ था. हालांकि, उनका परिवार मूलरूप से सुपौल, बिहार से आते हैं. उनके पिता प्रभु यादव, एक बिजनेसमैन हैं. उनकी मां का नाम ममता यादव है. मयंक यादव की एक बड़ी बहन भी हैं. यादव ने छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उन्हें गेंदबाजी करना काफी पसंद था.

Advertisment
Advertisment

मयंक यादव  बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Mayank Yadav Biography and Family Details):

मयंक यादव का पूरा नाम मयंक यादव
मयंक यादव का उपनाम मिन्टी
मयंक यादव का डेट ऑफ बर्थ 17 जून 2002
मयंक यादव का जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
मयंक यादव की उम्र 22 साल
मयंक यादव की भूमिका दाएं हाथ के तेज गेंदबाज
मयंक यादव के पिता का नाम प्रभु यादव
मयंक यादव की माता का नाम ममता यादव
मयंक यादव की बहन का नाम ज्ञात नहीं
मयंक यादव की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
मयंक यादव की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

मयंक यादव का लुक (Mayank Yadav Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 6 फुट 1 इंच
वजन 68 किलोग्राम

मयंक यादव की शिक्षा (Mayank Yadav Education):

मयंक यादव ने अपनी स्कूली पढ़ाई SM आर्य पब्लिक स्कूल, पंजाबी बाग, दिल्ली से की है. हालांकि, वह 10वीं ड्रॉआउट है. उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया. 

मयंक यादव का शुरुआती करियर (Mayank Yadav Early Career):

Mayank Yadav
Mayank Yadav

मयंक यादव ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. 13 साल की उम्र में, वह दिल्ली में सॉनेट क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए, जहां उन्हें तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा से प्रशिक्षित किया गया.  हालांकि, यादव को दिल्ली अंडर-14 और दिल्ली अंडर-16 टीमों के ट्रायल में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्कूल छोड़ दिया. बाद में, यादव वे नेट्स पर लगातार कड़ी मेहनत की और 2019 कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 के लिए खेले.

मयंक यादव का घरेलू क्रिकेट करियर (Mayank Yadav Domestic Career):

मयंक यादव ने 12 दिसंबर 2021 को 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ दिल्ली के लिए लिस्ट ए करियर की शुरुआत की. अपने पहले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए. इसके बाद मयंक ने 11 अक्टूबर 2022 को मणिपुर के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया, जिसमें वह दो विकेट लेने में सफल रहे. मयंक यादव ने 13 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया. अपनी पहली पारी में उन्होंने दो विकेट झटके. उन्होंने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 5.35 के इकोनॉमी रेट से 34 विकेट हासिल किए हैं. 

मयंक यादव का आईपीएल करियर (Mayank Yadav IPL Career):

Mayank Yadav
Mayank Yadav

2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला. चोट के कारण वह 2023 आईपीएल सीजन में भी नहीं खेल सके. 2023 आईपीएल सीजन से चुकने के बाद, मयंक यादव ने 30 मार्च 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया और 27 रन देकर तीन विकेट लिए. अपने इस स्पेल में यादव ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी, जिसकी रफ्तार 155.8 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई.

Advertisment
Advertisment

उन्होंने आईपीएल में अपने पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने दूसरे मैच में, उन्होंने 14 रन देकर 3 विकेट लिए और 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकर खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

 मयंक यादव डेब्यू (Mayank Yadav Debut):

  • प्रथम श्रेणी – 13-16 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के खिलाफ, पुणे में
  • लिस्ट ए – 12 दिसंबर 2021 को हरियाणा के खिलाफ, चंडीगढ़ में
  • टी20 – 11 अक्टूबर 2022 को मणिपुर के खिलाफ, जयपुर में
  • आईपीएल – 30 मार्च 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ, लखनऊ में

मयंक यादव का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mayank Yadav Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
प्रथम श्रेणी (FC) 1 1 46 2 23.00 2.65 2/46
लिस्ट ए (List A) 17 17 733 34 21.55 5.35 4/47
टी20 (T20) 14 12 247 19 14.31 6.60 3/14
आईपीएल (IPL) 4 4 85 7 12.14 6.99 ृ3/14

मयंक यादव के रिकॉर्ड्स (Mayank Yadav Records List):

  • मयंक यादव ने 2024 आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनाम किया. 
  • मयंक यादव आईपीएल में डेब्यू करते हुए पहले दो मैच में मैन ऑफ़ द मैच जीतने पहले खिलाड़ी हैं.

मयंक यादव की गर्लफ्रेंड (Mayank Yadav Girlfriend):

मयंक यादव फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. वह अभी अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहे हैं.

मयंक यादव की नेटवर्थ (Mayank Yadav Net Worth):

Mayank Yadav
Mayank Yadav

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक यादव के पास लगभग 80 लाख रुपये की कुल संपत्ति है. वह घरेलू क्रिकेट मैचों और आईपीएल अनुबंधों से अच्छी खासी कमाई करते हैं. 2022 आईपीएल नीलामी में लखनउ सुपर जायंट्स ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए इसी कीमत पर रिटेन किया. इसके अलावा मयंक यादव की अन्य संपत्तियों के बारे में कोई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है.

मयंक यादव के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mayank Yadav):

  • मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 को नई दिल्ली में हुआ था. हालांकि, उनका परिवार मूलरूप से सुपौल, बिहार से आते हैं. 
  • मयंक यादव ने छोटी उम्र में ही अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में उन्होंने रोहतक रोड जिमखाना, शाहदरा में प्रशिक्षण शुरू किया.
  • जब वह 13 साल के थे, तो वह दिल्ली में सॉनेट क्रिकेट क्लब गए, जहां उन्हें तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा से प्रशिक्षण लिया. हालांकि, मयंक को दिल्ली अंडर-14 और दिल्ली अंडर-16 टीमों के ट्रायल में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है.
  • 10वीं की पढ़ाई करते हुए मयंक यादव ने क्रिकेट प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 4 महीने की छुट्टी लेने का फैसला किया. लेकिन, जब स्कूल अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया, तो उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया.
  • उनके माता-पिता उनकी शिक्षा को लेकर चिंतित थे लेकिन उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि अगर अगले 6 महीनों में उनका चयन दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए नहीं हुआ तो वह क्रिकेट छोड़ देंगे. बाद में वह 2019 कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 के लिए खेलने लगे.
  • 2022 में, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में, मयंक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला.
  • 2023 में एक घरेलू मैच के दौरान वह घायल हो गए जिसके कारण वह 2023 आईपीएल सीजन में भाग नहीं ले सके.
  • 11 अक्टूबर 2022 को, उन्होंने 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया.
  • मयंक यादव ने 16 दिसंबर 2022 को, 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ दिल्ली के लिए अपने लिस्ट-ए डेब्यू किया और 13 दिसंबर 2022 को यादव ने महाराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.
  • वह 2023 देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे क्योंकि उन्होंने 5 मैचों में 17.58 की औसत से 12 विकेट लिए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
  • मयंक यादव ने 30 मार्च 2024 को 2024 आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला. मैच में उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर मैन ऑफ द मैच जीता.
  • मयंक यादव एक आईपीएल मैच के दौरान, 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से फेंकी, जो कि 2024 आईपीएल सीजन की सबसे तेज गेंद थी. जिसके बाद सुर्खियों में आ गए.
  • 2 अप्रैल 2024 को, यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 156.7 किमी प्रति घंटे की गति के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मयंक यादव की पिछली 10 पारियां (Mayank Yadav last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 1/31 टी20 30 अप्रैल 2024
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस 0/13 टी20 07 अप्रैल 2024
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम आरसीबी 3/14 टी20 02 अप्रैल 2024
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम पंजाब किंग्स 3/27 टी20 30 मार्च 2024
दिल्ली बनाम हरियाणा 1 1/62 लिस्ट ए  01 दिसंबर 2023
दिल्ली बनाम जम्मू एंड कश्मीर 1 3/55 लिस्ट ए  29 नवंबर 2023
दिल्ली बनाम कर्नाटक 0 1/18 लिस्ट ए  27 नवंबर 2023
दिल्ली बनाम मिजोरम 1/20 लिस्ट ए  25 नवंबर 2023
दिल्ली बनाम बिहार 0/18 लिस्ट ए  23 नवंबर 2023
दिल्ली बनाम पंजाब 2/28 टी20 04 नवंबर 2023

हमें उम्मीद है कि आपको मयंक यादव की जीवनी (Mayank Yadav Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

FAQs:

Q. मयंक यादव कहाँ के है?

A. मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था

Q. आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद किसने फेंकी?

A. आईपीएल 2024 कि सबसे तेज़ गेंद मयंक यादव ने 155.8 KM/H की गति से की है!

Q. भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है?

A. मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में 155.8 KM/H की गति से गेंद की है!

Q. मयंक यादव के पिता का नाम क्या है?

A. मयंक यादव के पिता का नाम प्रभु यादव (Prabhu Yadav) है जो दिल्ली की रसायन बनाने वाली फैक्टरी ड्यूरा इंडिया प्रा लिमिटेड में काम करते है.

Q. मयंक यादव आईपीएल में किस टीम से खेलते है?

A. मयंक यादव आईपीएल में Lucknow Super Giants की और से खेलते है.

ये भी पढ़ें- T Natarajan Biography: टी नटराजन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य 

ये भी पढ़ें- Rachin Ravindra Biography: रचिन रवींद्र का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां