MI vs DC see how netizens trolled hardik pandya led mumbai indians after they lost against dc

MI vs DC: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था। इसे दिल्ली की टीम ने 10 रनों से जीत लिया। यह मैच हाई स्कोरिंग के साथ-साथ सांसें रोक देने वाला भी था। आखिरी ओवर तक गए इस भिड़ंत में आखिर में दिल्ली (MI vs DC) ने दो अंक हासिल कर लिए। उनकी इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम की काफी आलोचना कर रहे हैं।

MI vs DC: मुंबई इंडियंस को मिली एक और हार

MI vs DC
MI vs DC

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs DC) का आमना-सामना हुआ था। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 257 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से जैक फ्रैसर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन ठोके।

Advertisment
Advertisment

जवाब में खेलने आई मुंबई इंडियंस की टीम एक समय अपने तीन विकेट केवल 65 रनों के स्कोर पर गंवा दिया था। इसके बाद तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 63 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 46 रनों की बेहतरीन पारियां खेली। हालांकि इसके बावजूद आखिर में मुंबई की टीम 20 ओवर में 247 रन ही बना सकी।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी जो अपने अंतिम मैच में रहे ‘मैन ऑफ़ द मैच’, लेकिन फिर दुबारा कभी नहीं मिला मौका