Mumbai Indians are desperate to destroy themselves, these 3 players embezzled Rs 135 crores, will still retain them in IPL 2025

Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में टॉप पर आने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही अपनी टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया था, जिन्होंने टीम को कई करोड़ो का चुना लगाया है।

उनमें से एक नाम हार्दिक पांड्या का भी है, जोकि आईपीएल 2024 में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और उनकी कप्तानी भी काफी खराब है। लेकिन खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बार फिर इन्हें रिटेन करेगी। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 3 ऐसे ही फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कुल मिलाकर करीब 135 करोड़ का चुना लगाया है। मगर फिर भी मैनेजमेन्ट उन्हें रिटेन कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

Mumbai Indians are desperate to destroy themselves, these 3 players embezzled Rs 135 crores, will still retain them in IPL 2025

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी उनमें पहला नाम मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या का ही होने वाला है, जिन्होंने अब तक सिर्फ 198 रन बनाए हैं और सिर्फ 11 विकेट ले सके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में मुंबई को 12 में से मात्र 4 मैचों में जीत मिली है। मालूम हो कि आधिकारिक तौर पर उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसके अलावा भी उन्हें 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं तब जाकर वह मुंबई का हिस्सा बने हैं।

ईशान किशन (Ishan Kishan)

हार्दिक के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ईशान किशन को रिटेन कर सकती है, जिनकी सैलरी 15.25 करोड़ रुपये है। लेकिन उनका प्रदर्शन 15 रुपये लायक भी नहीं है। यही कारण है कि तमाम फैंस उनपर मुंबई को चूना लगाने का आरोप लगाते हैं। इस सीजन 12 मैचों में उनके बल्ले से 22.17 की मामूली औसत से 266 रन निकले हैं, जिसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है। और सिर्फ इसी सीजन नहीं बल्कि अधिकतर सीजन उनका हाल यही रहता है।

गेराल्ड कोएट्ज़ी (Gerald Coetzee)

इस लिस्ट में अगला नाम जेराल्ड कोएट्ज़ी का है, जिन्हें इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 5.00 करोड़ की बोली लगाकर ख़रीदा था। मगर अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है। लेकिन तब भी मुंबई उन्हें रिटेन कर सकती है। कोएट्ज़ी ने इस सीजन 10 मैचों में 10.17 की इकॉनमी से रन देकर सिर्फ 13 विकेट लिए हैं, जोकि उम्मीद से काफी खराब है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि मैनेजमेन्ट इन सभी को रिलीज कर दे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित! इन दो युवाओं को मिली कप्तानी और उपकप्तानी