IPL 2024 auction

IPL 2024 : अब तक हर किसी की निगाहें वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) पर टिकी हुई थीं, मगर अब उसके बाद सभी फैंस की निगाहें आईपीएल पर होने वाली हैं, जहां उनके सभी चहिते खिलाड़ी एक साथ खेलते दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च या अप्रैल के महीने में हो सकता है जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजीयों ने तैयारी शुरू कर दी है, जिस कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

और उन्होंने वर्ल्ड कहर बरपाने वाले गेंदबाज को अपनी टीम का हिस्सा बनाने का फैसला कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और वो कौनसा खिलाड़ी है जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकता है।

Advertisment
Advertisment

शुरू हुई आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां!

IPL 2024 auction

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन अगले साल मार्च या अप्रैल के महीने में हो सकता है मगर उससे पहले सभी फ्रेंचाइजीयों को अपनी टीम से जुड़ी सभी जानकारी बीसीसीआई को सौंपनी है, जिसमें उन्हें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताना है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने भी अपनी लिस्ट बना ली है और उन्होंने जोफ्रा आर्चर को टीम से रिलीज कर दिया है जिसकी जगह उन्होंने मिचेल स्टार्क को शामिल करने का फैलसा किया है।

मिचेल स्टार्क पर लगेगी करोड़ो की बोली!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप 2023 में मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी से प्रभावित होकर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके लिए वह 30 करोड़ तक की बोली लगाने को तैयार हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वजह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मगर एक बात तो तय है कि मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी को देखते हुए उनपर करोड़ो की बोली लग सकती है।

मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान स्टार्क का बेस्ट बोलिंग फिगर 34 रन देकर 3 विकेट रहा है। अब देखना होगा कि क्या वाकई में उनपर इतनी बोली लगेगी या नहीं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: बन गया ये गजब संयोग, अब हो गया तय, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का विश्व कप 2023 जीतना हुआ पक्का