IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह सत्र कई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है, एक तो इस सत्र के ठीक बाद T20 World Cup है और दूसरा यह कि, कई दिग्गज खिलाड़ी IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। IPL 2024 में अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं और महज इतने ही कम मैचों में कई बड़े रिकॉर्ड बन चुके हैं।

IPL 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि, इस सत्र के बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी धोनी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं MS Dhoni

MS Dhoni
MS Dhoni

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2024 के बाद ये अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्हें कई मर्तबा मैदान में आइस-बैग के साथ देखा जाता है। इसके अलावा भी अब विकेट के पीछे वो उस फुर्ती से अपना करतब नहीं दिखा पाते हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। कई मर्तबा उन्होंने विरोधी टीम को आउट करने में असफलता पाई है और इसी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।

इस खेल में करियर बना सकते हैं MS Dhoni

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, ये आगामी समय में खुद को क्रिकेट से दूर रखने का फैसला कर सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि, एमएस धोनी का अब गोल्फ की तरफ झुकाव हो रहा है और वो जल्द खुद को एक गोल्फर के तौर पर स्थापित कर सकते हैं। जब रोहित शर्मा के द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद सभी पैनलिस्ट हैरान हो गए।

कुछ इस प्रकार हैं MS Dhoni का IPL करियर

अगर बात करें CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बहुत ही शानदार रहा है और इन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भी शानदार खेल दिखाया है। एमएस धोनी ने अपने IPL करियर में खेले गए 255 मैचों की 221 पारियों में 39.1 की औसत और 136.5 के स्ट्राइक रेट से 5122 रन बनाए हैं और इस दौरान इनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें –‘डीके का खेलने तय…’, रोहित शर्मा ने किया कंफर्म, दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाएंगे वेस्टइंडीज 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...