MS Dhoni will not retire even after playing IPL 2024, best friend told how many more seasons Mahi will play

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। कई फैंस और एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) उनका अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। मगर धोनी के दोस्त ने इन सभी अटकलों को नकार दिया है और साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर एमएस धोनी (MS Dhoni) कितने सीजन तक आईपीएल खेलते दिखाई देंगे।

आईपीएल 2024 के बाद भी संन्यास नहीं लेंगे MS Dhoni?

MS Dhoni will not retire even after playing IPL 2024, best friend told how many more seasons Mahi will play

Advertisment
Advertisment

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) की उम्र 42 साल हो गई है और बीते आईपीएल सीजन उन्हें घुटने की चोट की वजह से काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से कई फैंस और एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे थे कि आईपीएल 2023 उनका अंतिम सीजन होगा। लेकिन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रॉफी जिताने के बाद ऐलान कर दिया था कि वह आईपीएल 2024 भी खेलेंगे।

मगर अभी भी कई लोगों का मानना है कि वह इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि उनके दोस्त परमजीत सिंह का कहना है कि वह 2025 आईपीएल (IPL 2025) सीजन भी खेलते दिखाई देंगे।

धोनी ने दोस्त से बताया उनका फ्यूचर प्लान

पंजाब केसरी में छपे एक आर्टिकल के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni) के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह का कहना है कि धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास नहीं लेंगे। बल्कि वह आईपीएल 2025 भी खेलते दिखाई देंगे। उनके दोस्त ने कहा है कि वह फिट हैं और काफी अनुमान है कि वह आईपीएल सीजन 18 भी खेल सकते हैं।

हालांकि जब तक एमएस धोनी (MS Dhoni) की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आ जाता। तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। चूंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह सीजन उनका अंतिम सीजन होगा।

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड

बता दें कि एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की सूची में टॉप पर आते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मामूल हो कि चेन्नई ने अब तक साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती है। धोनी के बल्ले से अब तक 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार टीम इंडिया की कोचिंग कर रहे राहुल द्रविड़, अगली टेस्ट सीरीज में अब ये दिग्गज होगा हेड कोच