IPL 2024
IPL 2024

22 मार्च 2024 से भारतीय क्रिकेट का त्यौहार यानी की IPL 2024 की शुरुआत हो जाएगी और सभी टीमों ने इस मेगा इवेंट को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। IPL 2024 बहुत ही खास होने जा रहा है क्योंकि इस इवेंट के ठीक बाद टी 20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो जाएगी और सभी खिलाड़ी यहाँ पर अपनी फॉर्म को बेहतर से और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

लेकिन इस IPL 2024 से पहले ही आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक बड़ा झटका लग गया है और टीम का कप्तान चोटिल होकर बाहर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं और वो जल्द से जल्द अपने कप्तान के वापस आने की दुआ कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 से पहले चोटिल हुआ मुंबई का कप्तान

Harmanprit Kaur
Harmanprit Kaur

22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत हो जाएगी और इसी के पहले एक बड़ी खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस का कप्तान चोटिल हो गया है और अभी तक इस खिलाड़ी की फिटनेस से जुड़ी हुई कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है।

बीते दिनों मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL में यूपी वॉरियर्स की टीम के खिलाफ अपनी नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में खेला है, इस मैच से पहले उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल होकर प्लेइंग 11 से बाहर हो गई हैं।

हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में टीम को मिली करारी हार

बीते दिन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanprit Kaur) चोट की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नहीं थी और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी नेट साइवर-ब्रंट कर रही थी।

इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने इस लक्ष्य को महज 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Advertisment
Advertisment

कुछ ऐसा है WPL में हरमानप्रीत का प्रदर्शन

WPL में मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी का भार अपने कंधों पर संभाले हुए हरमानप्रीत कौर ने पहले सत्र में टीम को ट्रॉफी जिताई थी। इस टूर्नामेंट में हरमानप्रीत कौर ने मुंबई के लिए खेले गए 12 मैचों में 134.98 की स्ट्राइक रेट और 47.75 की औसत से 382 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने WPL में 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘6,6,6,6…,’ धोनी की छोटी बहन ने WPL में मचाई तबाही, मात्र 10 गेंदों में मुंबई के जबड़े से छीनी जीत

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...