Mumbai Indians again insulted Rohit Sharma, unfollowed him on Twitter

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 की शुरुआत 18 मार्च से होने वाली है. उससे पहले मुंबई इंडियंस ने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिससे मुबंई इंडियंस के खिलाड़ी एक दूसरे से ही नराज हो गए हैं. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दे दी है जिसको देखने के बाद से फैंस काफी ज्यादा उदास हो गए हैं.

मुबंई इंडियंस के इस फैसले से मुंबई इंडियंस की टीम दो गुटों में टूट गई है. कुछ खिलाड़ियों रोहित शर्मा की गूट में शामिल हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के गूट में शामिल हो गए हैं. हालांकि, इसी बीच रोहित शर्मा ने एक ऐसा काम कर दिया है जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस फिर से उदास हो गए हैं.

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो!

Mumbai Indians again insulted Rohit Sharma, unfollowed him on Twitter

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी वापसी लेकर हार्दिक पांड्या को दे दिया है. मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद से रोहित शर्मा के फैंस उदास हो गए और लाखों फैंस ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है. वहीं अब जानकारी ये आ रही है कि रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस को ट्विटर से अनफॉलो कर दिया है.

रोहित शर्मा के इस फैसले से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी ज्यादा उदास नज़र आ रहे हैं. दरअसल, फैंस को लग रहा है रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है और इसी वजह से उन्होंने ट्वीटर से मुंबई को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सच में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है या फिर वो ट्वीटर पर पहले से ही मुंबई इंडियंस को फॉलो नहीं कर करते थे.

5 बार मुंबई को दिला चुके हैं आईपीएल की ट्रॉफी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और अपने कप्तानी में अब तक 5 बार मुंबई को ट्रॉफी दिलाई है.

Advertisment
Advertisment

रोहित के अलावा ये कारनामा एमएस धोनी भी कर चुके हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को सबसे पहले आईपीएल 2013, फिर आईपीएल 2015, आईपीएल 2017, आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 में खिताब हासिल कराया था.

यह भी पढ़ें-श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, एक साथ 5 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स को मिला मौका

Nitish Kumar Kushwaha

Sports Journalist At Sportzwiki