Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: IPL 2024 समाप्त हो चुका है और अब सभी टीमों की नजर IPL 2025 के ऊपर जमीं हुई हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, IPL 2025 के लिए कई टीमों ने अभी से ही तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने भी IPL 2025 के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया है।

लेकिन इसके पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसे सुनकर सभी मुंबई फैन बहुत अधिक मायूस हो गए हैं। टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने अब दूसरी टीम की तरफ से खेलने का फैसला कर लिया है।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी ने किया Mumbai Indians छोड़ने का फैसला!

Tim David
Tim David

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछले कुछ सालों से बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में उभरे टिम डेविड के बारे में कहा जा रहा है कि, इन्होंने अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। दरअसल बात यह है कि, टिम डेविड ने CPL में अब त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) की तरफ से खेलने का फैसला किया है। टिम डेविड के इस फैसले के बाद सभी समर्थक यह कयास लगा रहे हैं कि, वो दिन दूर नहीं है जब ये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने का फैसला कर सकते हैं।

कुछ इस प्रकार से रहा है आईपीएल करियर

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ ऑलराउंडर टिम डेविड ने आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने करियर में खेले गए 38 मैचों कई 5 पारियों में 28.65 की औसत और 170.28 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक भी मर्तबा आईपीएल में 50 के आकड़े को पार नहीं किया है। आईपीएल में खेलते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इस ऑलराउंडर ने अभी तक 38 चौके और 46 शानदार छक्के भी लगाए हैं।

जेसन रॉय भी बने त्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा

बीते दिन यानी कि, 10 जून 2024 के दिन यह खबर आई कि, इंग्लैंड की टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने भी त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के साथ आगामी CPL सीजन के लिए करार कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, जेसन रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स की का भी हिस्सा रह चुके हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर जेसन रॉय इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हैं तो फिर दोबारा इनकी आईपीएल में वापसी कराई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – सुपर 8 से पहले नई 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, दुबे-जडेजा-अर्शदीप बाहर, तो इन 3 खिलाड़ियों की अगरकर ने कराई सरप्राइज एंट्री

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...