mumbai-indians-can-release-these-7-players-before-the-next-ipl-2024

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): अभी कुछ महीनों पहले ही आईपीएल 2023 (IPL 2023) का सीजन खत्म हुआ है। अभी से ही सभी टीमों ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां शुरू कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व हेड कोच संजय बांगर की जगह टीम ने एंडी फ्लॉवर को अपना नया कोच नियुक्त किया है।

इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने कोचिंग खेमे में बदलाव करते हुए एंडी फ्लॉवर की छुट्टी करदी है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लेंगर को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब अपनी टीम में बड़े बदलाव करती हुई दिख रही है। अर्जुन तेंडुलकर समेत इन 7 भी खिलाड़ियों की अगले सीजन से पहले छुट्टी हो सकती है।

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस कर रही अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज! इन 6 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 में प्ले ऑफ में गुजरात टायटन्स से हार के बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट में टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी। टीम के कई बड़े खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खेमा अगले सीजन से पहले टीम में बड़े बदलाव करने के विचार में हैं।

पिछले सीजन टीम के लिए डेब्यू करने वाले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को टीम से रिलीज किया जा सकता है। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने पिछले सीजन कुल मुकाबले खेले थे जिनमें 9.36 की ईकानमी से रन देते हुए मात्र 3 विकेट ही लिए थे।

डुआन जानसेन समते ये 6 खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिलीज

मुंबई इंडियंस की टीम अगले सीजन से पहले टीम में और बड़े बदलाव करती हुई दिख रही है। टीम में तेज गेंदबाजी के विकल्प बेहद कम हैं। ऐसे में टीम कुछ पुराने खिलाड़ियों के बदले नए खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए टीम में शामिल कर सकती है। टीम से साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को जानसेन के भाई डुआन जानसेन को टीम से रिलीज कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही क्रिस जोर्डन की भी टीम से छुट्टी हो सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा रमनदीप सिंह, अरशद खान, शम्स मुलानी, राघव गोयल को भी मुंबई इंडियंस रिलीज करती हुई दिख रही है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि जोफ्रा आर्चर के बारे में भी रिलीज करने को विचार किया जा रहा है।

Also Read: World Cup 2023: भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी अफगानी स्पिनर्स की चुनौती, जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

 

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.