Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मैच दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित हो रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सीजन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अधिक खास होने वाला है क्योंकि इस सीजन में कई युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं और इन युवाओं के ऊपर ही भविष्य में भारतीय टीम की जिम्मेदारी होने वाली है।

IPL 2025 में BCCI मेगा ऑक्शन को आयोजित करेगी और कहा जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी इस मर्तबा 8 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में रिटेन कर सकती हैं। आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में कहा जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी इस मर्तबा रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को बाहर निकाल सकती है।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा-अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

रोहित शर्मा-अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस कर रही रिलीज! इन 7 सीनियर खिलाड़ियों को भी कट रहा टीम से पत्ता 1

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की नीलामी से पहले मैनेजमेंट अपने सबसे सफलतम खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। रोहित शर्मा को इसी सत्र में मैनेजमेंट ने कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया है। वहीं दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं कि, मैनेजमेंट अर्जुन तेंदुलकर जैसे प्रतिभावान युवा ऑलराउंडर को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

इन 7 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट सिर्फ रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा के गुट के अन्य 7 खिलाड़ियों को भी बाहर कर सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

हार्दिक पंड्या के गुट के खिलाड़ी होंगे रिटेन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट IPL 2025 की नीलामी से पहले अपने टीम में सिर्फ और सिर्फ हार्दिक पंड्या के गुट के खिलाड़ियों को स्क्वाड में रखेगी। मीडिया सोर्स की मानें तो मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विष्णु विनोद, क्वेन मफाका, जेराल्ड कोएट्जे, ईशान किशन, नुवान तुषारा और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों को ही रिटेन करेगी। इसके अलावा शेष खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – पंत-कोहली की वापसी, पाटीदार-भरत बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान!

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...