आईपीएल 2024 (IPL 2024): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अबतक कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल में अबतक कुल 30 मुकाबले खेल जा चुकें हैं और फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। बता दें कि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है।
जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ कौन सलामी बल्लेबाजी कर सकता है। आज हम उस खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे।
गिल और यशस्वी जायसवाल का कट सकता है पत्ता
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ 5 जून को खेलना है। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के दो युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की जगह प्लेइंग 11 में मुश्किल नजर आ रही है।
जिसके चलते रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी गिल और जायसवाल नहीं कर सकते हैं। वहीं, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी गिल और यशस्वी जायसवाल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है।
रोहित शर्मा के साथ यह खिलाड़ी कर सकता है ओपन
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया के फैंस रोहित के शानदार फॉर्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं। जबकि रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते दिख सकते हैं। क्योंकि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कोहली अबतक शानदार लय में दिखे हैं। जिसके चलते टीम इंडिया की मैनजमेंट इस बारे में सोच सकती है और रोहित-कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में ओपन करा सकती है।
कोहली चल रहे हैं शानदार फॉर्म में
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार बल्लेबाज कर रहे हैं। इस सीजन कोहली अबतक 7 मैचों में 72 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बना चुकें हैं। जिसमें 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। कोहली आईपीएल 2024 में रन बनाने के मामले में नंबर 1 चल रहे हैं।