nita-ambani-preity-zinta-ready-to-pay-up-to-rs-30-crore-for-this-player-in-ipl-2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को शुरू होने में अभी चंद महीने बाकी है। पूरी दुनिया का ध्यान है फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 पर है।  तो वही वर्ल्ड कप 2023 के बाद पूरी दुनिया का ध्यान आईपीएल की ओर मुड़ जाएगा।  वर्ल्ड कप 2023 में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है।  जो अगले साल होने वाले आईपीएल 2024 में करोड़ों की रकम अपने नाम कर सकता है।

यह खिलाड़ी बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज और ऐसा गेंदबाज है जो किसी भी क्षण अपने एक ओवर से पूरे मैच का पासा पलट देता है।  आई विल 2024 में खिलाड़ी की खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा करोड़ों की राशि लुटाने के लिए भी तैयार है।  आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में मिचेल स्टार्क को मिल सकते हैं करोड़ों

Mitchell Starc web (2)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क  पिछले कुछ सालों से आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं।  लेकिन क्योंकि 2024 में T20 विश्व कप भी है तो ऐसे में वह आईपीएल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।  अगर मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी अपना नाम भेजते हैं तो उनके पीछे सभी फ्रेंचाइजी हाथ धो के पीछे पड़ सकती हैं।  वही मुंबई इंडियंस के मालकिन नीता अंबानी और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा तो उन पर करोड़ों की राशि खर्च करने के लिए तैयार हो सकती हैं।

क्योंकि अगर दोनों की टीमों की बात की जाए तो दोनों ही टीमों में एक एक्सप्रेस तेज गेंदबाज की कमी है।  पहले जा मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह थे,  बाद में जोफ्रा आर्चर को खरीदा गया लेकिन वह चोट के चलते बाहर हो गए ऐसे में मुंबई जसप्रीत बुमराह के साथ मिशेल स्टार की जोड़ी जमाने के लिए जरूर मिचेल स्टार्क के पीछे जाएगी।

ऐसा रहा है मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर

मिचेल स्टार्क ने साल 2014 में अपना पहला आईपीएल खेला था।उन्होंने अपना पहला सीजन 2014 में खेला था जहां उन्होंने 14 मुकाबले खेले थे और 14 विकेट अपने नाम किये थे। वहीं 2015 में उन्होंने 13 मुकाबला खेल के 20 विकेट चटकाए थे। कुल मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने 27 मुकाबलों में 34 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read: इंजमाम उल हक़ की जगह PCB ने नए चीफ सिलेक्टर का किया ऐलान, भारत के सबसे बड़े दुश्मन को सौप दी जिम्मेदारी

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.