रोहित शर्मा : आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. साल 2024 के आईपीएल के लिए कई आईपीएल टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में परिवर्तन किया है. आईपीएल टीमें जैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइर्जस हैदराबाद ने अपनी टीम के हेड कोच बदल दिए हैं. वही 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी लसिथ मलिंगा को अपने कोचिंग स्टाफ में बोलिंग कोच के रूप में जोड़ा है.
सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी रिलीज़ कर सकती है और टीम इस पटना के खिलाड़ी को नए कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकती है.
रोहित शर्मा खुद दे सकते है कप्तानी से इस्तीफा
रोहित शर्मा की उम्र अब 37 वर्ष की हो गई है ऐसे में रोहित शर्मा आईपीएल में अपने कुछ अंतिम साल में ही खेल रहे है. इसी चीज को देखते हुए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी को छोड़कर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कप्तानी दे सकते है. रोहित शर्मा चाहेंगे कि वो मुंबई इंडियंस के नए कप्तान को अपने अंदर ग्रूम कर ले जिससे जब रोहित आईपीएल क्रिकेट से संन्यास ले तो मुंबई इंडियंस के पास एक अनुभवी कप्तान मौजूद हो.
ईशान किशन बन सकते है मुंबई इंडियंस के कप्तान

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को मुम्बई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बना सकती है. ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए साल 2018 से खेल रहे है. ऐसे में साफ जाहिर है कि ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट काफी विश्वास करती है. ईशान अभी केवल 25 वर्ष के है ऐसे में टीम मैनेजमेंट अगर उन्हें इस समय मुंबई इंडियंस का कप्तान बना देती है तो ईशान कम से कम अगले 10 साल तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते है.
आईपीएल में जबरदस्त है ईशान का प्रदर्शन
आईपीएल में ईशान किशन ने करियर की शुरुआत गुजरात के फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स से 2016 में की थी। जिसके बाद साल 2018 में उन्हे मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। अब तक ईशान किशन ने आईपीएल में 91 मुकाबले खेले है। इस दौरान उन्होंने 134.26 की स्ट्राइक रेट और 29.42 की औसत से बल्लबाजी करते हुए 2,324 रन बनाए है।
उनके अब तक के आईपीएल करियर का सबसे सफल सीजन साल 2020 का रहा था। उस सीजन में उन्होंने 14 मुकाबलों में 516 रन बनाए थे। यह रन उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए मिडल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए बनाए थे।