हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान बनने का असली हकदार 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी दे दी है। बता दें कि, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में ट्रेड कर लिया है।

जिसके बाद अब 15 दिसंबर को हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान घोषित किया। लेकिन आज हम बात करेंगे की हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि कोई अन्य खिलाड़ी मुंबई टीम के कप्तान का असली हकदार था।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक नहीं बल्कि यह खिलाड़ी कप्तान बनने का हकदार था

हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान बनने का असली हकदार 2

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान चुना है। जिसके बाद सभी का मानना था कि, हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का कप्तान चुनना चाहिए था। बता दें कि, सूर्यकुमार यादव मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बाद कप्तान बनने के असली हक़दार थे। लेकिन मुंबई मैनजमेंट ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर पांड्या को कप्तान बना दिया। जिसके बाद कुछ मुंबई टीम के फैंस सोशल मीडिया पर एमआई टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव का रहा है बेहतरीन प्रदर्शन

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की तरफ से खेले थे। लेकिन इसके बाद केकेआर टीम ने सूर्यकुमार यादव को साल 2018 में रिलीज कर दिया। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस में दोबारा खेला। जिसके बाद सूर्यकुमार ने लगातार मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया और पिछले कुछ सालों से सूर्या का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है और इस समय मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

बात करें अगर सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अबतक 139 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 143.32 की स्ट्राइक रेट और 31.85 की औसत से 3249 रन बनाए हैं। आईपीएल में सूर्या के नाम 1 शतक और 21 अर्धशतक हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। जिसमें चार बार मुंबई और एक बार केकेआर की टीम शामिल है।

Advertisment
Advertisment

Also Read: 4 जून से शुरू हो रहे सरप्राइज टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया घोषित! जडेजा कप्तान, तो रिंकू-गायकवाड़ समेत 5 खिलाड़ी हुए बाहर