nz-vs-sl-match-highlights-new-zealand-vs-srilanka-scorecard-in-hindi-world-cup-2023

NZ vs SL: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 41वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच एम चिन्नास्वामी, बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवर मात्र 171 रनों पर ही सिमट गई।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 5 विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत कर दी है। न्यूजीलैंड की तरफ से इस मुकाबले में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 37 रन देकर 3 विकेट झटके।

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले का हाइलाइट्स:

मैच हाइलाइट्स: '44 चौके - 8 छक्के' न्यूजीलैंड ने हासिल की श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत, 5 विकेट से चटाया धूल 1

श्रीलंका की पारी का हाल

पहले 10 ओवर

टॉम लाथम ने कुसल परेरा का एक आसान कैच छोड़ा।
साउथी ने किया निसंका को आउट, न्यूजीलैंड को दिलाई पहली सफलता।
कुसल परेरा ने साउथी के दूसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।
ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में मेंडिस और समरविक्रमा को आउट किया।
कुसल परेरा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी साउथी के ओवर में लगाए 3 चौके और 1 छक्का।
कुसल परेरा ने पूरा किया मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक।
श्रीलंका की खराब शुरुआत पॉवरप्ले में गिरे 5 विकेट।
10 ओवर के बाद स्कोर 74/5 रन।

11 से 40 ओवर का हाल

मैथ्यूज ने जड़े 2 चौके।
सैंटनर ने किया मैथ्यूज को 16 रन के स्कोर पर आउट।
धनजय भी बने सैंटनर का शिकार।
श्रीलंका के 7 विकेट 105 रनों पर गिरे।
फर्गुसन का मेडेन ओवर।
फर्गुसन ने किया करुणारत्ने को 6 रन पर आउट।
तीक्षाना ने जड़े लगातार 2 चौके।
सैंटनर का मेडेन ओवर।
चमीरा का छूटा कैच।
बोल्ट ने डाला मेडेन ओवर।
रचीं रविंद्र ने किया चमीरा को आउट।
तीक्षाना ने लगाया एक और चौका।
40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 155/9 रन।

41 से 46.4 ओवर का हाल

तीक्षाना और मधुसंका के बीच 10वें विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप।
श्रीलंका की पारी 171 रनों पर सिमटी।
रचिन रविंद्र ने झटका आखिरी विकेट।
श्रीलंका की पारी में लगे कुल 21 चौके और 3 छक्के।

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड की पारी का हाल

पहले 10 ओवर

मधुसंका के पहले ओवर में बने 4 रन।
रविंद्र ने लगाया तीक्षणा को चौका।
श्रीलंका ने तीसरे ओवर में ही खोया अपना पहला रिव्यु।
मधुसंका के ओवर में कॉनवे ने लगाया 3 चौका।
रविंद्र ने लगाया कीवी टीम का पहला छक्का।
धनजय के ओवर में रचिन ने लगाया चौका और छक्का।
न्यूजीलैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत।
पहले 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 73/0 रन।

न्यूजीलैंड ने जीता 5 विकेट से मैच

चमीरा की गेंद पर रविंद्र ने लगाया बेहतरीन छक्का।
चमीरा ने किया कॉनवे को आउट।
कॉनवे 42 गेंदों में 45 रन बनाकर हुए आउट।
चमीरा ने डाला विकेट मेडेन।
तीक्षाना ने किया रवींद्र को 42 रन पर आउट।
डेरिल मिचेल ने लगाया अपनी पहली ही गेंद पर चौका।
चमीरा के ओवर में डेरिल ने लगाया चौका और छक्का।
विल्लियम्सन 14 रन बनाकर हुए आउट।
चैपमैन 7 रन बनाकर हुए रन आउट।
ग्लेन फिलिप्स ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका।
डेरिल मिचेल 43 रन बनाकर आउट।
असलंका ने पकड़ा बेहतरीन कैच।
न्यूजीलैंड ने जीता 5 विकेट से मैच।
न्यूजीलैंड की पारी में लगे कुल 23 चौके और 5 छक्के।

Also Read: POINTS TABLE: इंग्लैंड की जीत के बाद साफ हुआ सेमीफाइनल का रास्ता, पाकिस्तान नहीं अब यह टीम कर रही क्वालीफाई