Posted inक्रिकेट (Cricket)

“फ्लैट पिचों पर…” – RCB की सबसे बड़ी जीत के बाद रजत पाटीदार का सनसनीखेज बयान, बल्लेबाजों को लग सकता है बुरा

"फ्लैट पिचों पर..." - RCB की सबसे बड़ी जीत के बाद रजत पाटीदार का सनसनीखेज बयान, बल्लेबाजों को लग सकता है बुरा 1

Rajat Patidar Statement After DC vs RCB Game: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और टीम एक के बाद एक जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की तरफ मजबूती से बढ़ रही है। इस सीजन के अपने आठवें मुकाबले में बेंगलुरु की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स हुआ, जिसे उसने 9 विकेट से हराया। दिल्ली पहले खेलते हुए सिर्फ 75 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसके जवाब में 6.3 ओवर में ही 77/1 का लक्ष्य बनाकर जीत हासिल कर ली।

RCB की पारी में 81 गेंदें शेष रहीं। इस तरह उसने गेंदों के लिहाज से IPL में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को क्रेडिट दिया और अपने बल्लेबाजों के योगदान का जिक्र तक नहीं किया।

DC के खिलाफ RCB की बड़ी जीत का रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

"फ्लैट पिचों पर..." - RCB की सबसे बड़ी जीत के बाद रजत पाटीदार का सनसनीखेज बयान, बल्लेबाजों को लग सकता है बुरा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जिस तरह से अरुण जेटली स्टेडियम की पिच खेली, उससे RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी हैरान नजर आए लेकिन उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैच में 7 विकेट लेने वाली जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी के साथ-साथ स्पिनर सुयश शर्मा की रजत पाटीदार ने तारीफ की।

DC vs RCB मैच के बाद, रजत पाटीदार ने कहा,

“बिल्कुल। विकेट जिस तरह से विकेट का बर्ताव रहा, उसे देखकर मैं भी हैरान हूं। इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों, भुवी और हेज़लवुड को जाता है। उन्होंने सही जगह पर गेंद डाली। स्विंग तो सामान्य थी, लेकिन अच्छी बात यह रही कि हमें शुरुआती विकेट मिल गए और इससे हम मैच में मजबूती से बने रहे। सुयश ने जिस तरह से स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी की, वह वाकई देखने लायक थी। अपनी दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी है, हम एक-एक मैच करके आगे बढ़ रहे हैं। अलग-अलग खिलाड़ी उभर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट में, सपाट पिचों पर गेंदबाजी बहुत जरूरी होती है, क्योंकि टूर्नामेंट सिर्फ गेंदबाजों की बदौलत ही जीते जा सकते हैं।”

RCB के खिलाफ DC की करारी हार के बाद, अक्षर पटेल ने क्या कहा?

घरेलू मैदान पर RCB के खिलाफ DC को जिस अंदाज में हार का सामना करना पड़ा, उससे दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी हैरान नजर आए और उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या हुआ। अक्षर ने माना कि क्रिकेट का खेल आपको हमेशा टेस्ट करता है और अगर उनकी टीम ने पिछले मुकाबलों में कुछ गलतियां नहीं की होती तो मोमेंटम उनके साथ होता।

DC vs RCB पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अक्षर ने कहा,

“मुझे भी नहीं पता कि क्या हुआ। इसीलिए कहते हैं कि क्रिकेट में हर पल सतर्क रहना पड़ता है। हमें इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा। आज के हिसाब से देखा जाए तो इसका असर पड़ा, लेकिन अगर पीछे मुड़कर देखें तो अगर कैच पकड़े गए होते या जीटी के खिलाफ हमने एक रन लिया होता, तो मैच का रुख हमारे पक्ष में होता। खेल ऐसा है कि इसमें ‘अगर-मगर’ की कोई गुंजाइश नहीं होती। सकारात्मक रहना होगा, आपका दिन खराब था और पिछले 5-6 मैचों से सीख लेनी होगी। मुझे हैरानी नहीं हुई, वे विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, हर पिच पर गेंद स्विंग कराते हैं, लेकिन अगर हमारे सलामी बल्लेबाजों या शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने उन्हें डटकर खेला होता तो नतीजा कुछ और हो सकता था।”

FAQs

RCB ने DC को कितनी गेंद शेष रहते हराया?
81
DC vs RCB मैच में बेंगलुरु की रिकॉर्ड जीत का श्रेय कप्तान रजत पाटीदार ने किसे दिया?
गेंदबाजों को

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नाम IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली ने 9000 रन बनाकर रचा इतिहास; DC vs RCB मैच में बने 28 Records

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!