IPL 2025

IPL 2025: बीते दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी की मीटिंग हुई थी। दरअसल इस बैठक में कई सारे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें पहला विषय ये था कि इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के दौरान सभी टीमें कितने प्लेयर्स को रिटेन करेगी।

इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) में इमपैक्ट प्लेयर का नियम रहेगा या नहीं आदि। इसी बीच आगामी सीजन से पहले कुछ बड़ी जानकारियां सामने आ रही है। इसके तहत रोहित शर्मा व ऋषभ पंत समेत कुल 6 खिलाड़ियों ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का फैसला ले लिया है। ये सभी अगले सीजन में दूसरी टीम की कमान संभालने वाले हैं। आइए विस्तार से पूरी बात जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले रोहित-पंत थामेंगे नई टीमों का हाथ

Rohit Sharma-Rishabh Pant

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल कुछ धुरंधर खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के बजाय नहीं टीम की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। सूची में पहला नाम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बिना बताए कप्तानी से हटा दिया। नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ हिटमैन की बनी नहीं।

दोनों के बीच अनबन की खबरें काफी वायरल हुई। वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अगले सीजन में वह मुंबई से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो सकते हैं। उन्हें यह टीम कप्तान बना सकती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन खेलने वाले ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ये अन्य खिलाड़ी भी छोड़ेंगे अपनी पुरानी टीमें

अगले सीजन में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं। पिछले सीजन में इस टीम के मालिक के साथ उनका मनमुटाव हो गया था। तभी से ऐसी खबरें आने लगी थी। वह आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

उनके अलावा सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अगले सीजन में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं इसी टीम के नंबर-वन बॉलर जसप्रीत बुमराह भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी होम टीम गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हुए दिख सकते हैं। वहीं शुभमन गिल पंजाब किंग्स की अगुवाई कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की ख्वाहिश पूरी, तो श्रीलंका T20I खेलने वाले 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान!