पंत-संजू-कार्तिक-राहुल सभी की हुई छुट्टी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब धोनी करेंगे टीम इंडिया की विकेटकीपिंग 1

टीम इंडिया (Team India): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में हमें कई भारतीय बल्लेबाजों द्वारा कुछ बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। जिसे देखते हुए इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया के स्क्वाड का चयन आईपीएल के आधार पर हो सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2024 में कुछ ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी हैं।

जिन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चयनकर्तओं को प्रभावित किया है। वहीं, अभी भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआत में समय बचा हुआ है। जिसके चलते मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का चयन करने में समय ले सकते हैं। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) को चुना जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

धोनी को मिल सकता है मौका

पंत-संजू-कार्तिक-राहुल सभी की हुई छुट्टी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब धोनी करेंगे टीम इंडिया की विकेटकीपिंग 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिसके चलते धोनी को टी20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

क्योंकि, धोनी ने पास टी20 वर्ल्ड कप खेलने का काफी अनुभव भी है और अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम इंडिया को साल 2007 में चैंपियन भी बनाया था। जबकि आईपीएल 2024 में उनकी बल्लेबाजी भी बेहतरीन रही है। जिसके चलते बीसीसीआई और कप्तान रोहित शर्मा पूर्व खिलाड़ी धोनी से आग्रह कर सकते हैं और उन्हें संन्यास वापस लेने को बोल सकते हैं।

पंत-संजू-कार्तिक-राहुल सभी की हो सकती है छुट्टी

जबकि अगर एमएस धोनी की टीम इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वापसी होती है तो कई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ो की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है। क्योंकि, धोनी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के लिए अगर राजी हो जाते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि, यह सभी विकेटकीपर बल्लेबाज भी आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन धोनी के चलते इन्हें मजबूरन टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत को स्क्वाड में जगह मिल सकती है। लेकिन पंत का प्लेइंग 11 में खेल पाना बहुत ही मुश्किल होगा।

आईपीएल 2024 में धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी बल्लेबाजी काफी शानदार दिख रही है। क्योंकि, अबतक धोनी इस सीजन 256 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सीएसके अबतक इस सीजन कुल 7 मुकाबले खेल चुकीं हैं। जबकि धोनी ने इस दौरान 5 पारियों में बल्लेबाजी की और 87 रन बनाए हैं। धोनी अबतक पांचों पारियों में नाबाद रहे हैं।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया हुई घोषित, राजस्थान के 4, मुंबई के 4, CSK-RCB के 2-2 खिलाड़ियों को मौका