Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दुश्मनी में बदला दो भाइयों का रिश्ता, LIVE मैच में एक दूसरे को पीटने पर उतारू हुए पठान ब्रदर्स, VIDEO हुआ वायरल

Pathan

Pathan: इंग्लैंड में इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स खेला जा रहा है। बीते 10 जुलाई को काउंटी ग्राउंड पर इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच का अफ्रीका की टीम ने 54 रनों से जीत लिया। बता दें कि पहले खेलकर साउथ अफ्रीका ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया था।

ये मुकाबला काफी हाई वोल्टेज ड्रामा वाला रहा था। इंडिया की बैटिंग के दौरान उस समय सनसनी मच गई जब पठान (Pathan) ब्रदर्स यानि यूसुफ पठान और इरफान पठान की आपस में भिड़ंत हो गई। इतना ही नहीं, मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से पूरी घटना जान लेते हैं।

Pathan ब्रदर्स के बीच लाइव मैच में मचा घमासान

Irfan Pathan-Yusuf Pathan Fight

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 (WCL 2024) में पिछले दिनों इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबले के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला। इंडिया चैंपियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे यूसुफ पठान और इरफान पठान (Irfan Pathan) बैटिंग के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए। दरअसल डेल स्टेन की गेंद पर इरफान ने लॉन्ग ऑफ की तरफ एक ऊंचा शॉट खेला।

बॉल की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी, कि फील्डर इसे लपक नहीं पाया। इस दौरान यूसुफ (Yusuf Pathan) ने एक ही रन लिया और अपने भाई को दूसरा रन लेने के लिए मना कर दिया। हालांकि तब तक इरफान आधी पिच पर पहुंच गए थे। नॉन-स्ट्राइक पर लौटने के क्रम में वह रनआउट हो गए। फिर क्या था, छोटे भाई इरफान पठान ने बड़े भाई यूसुफ पठान को जमकर खरी खोटी सुना दी। पठान (Pathan) ब्रदर्स की लड़ाई के वीडिया को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

यहां देखें ट्वीट:

इंडिया चैंपियंस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के हाथों मिली हार के बावजूद इंडिया चैंपियंस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अंतिम-4 में उनका सामना अब ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के साथ होने वाला है। बता दें कि लीग स्टेज के मैच में मेन इन ब्लू को कंगारुओं के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अंतिम-4 के मुकाबले में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! गंभीर ने रोहित-कोहली को निकाला, तो अधेड़ उम्र के खिलाड़ी को चुना कप्तान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!