Rituraj Gaikwad

Rituraj Gaikwad : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 के सीजन शुरू होने से पहले अपनी फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी.

जिसके बाद कई क्रिकेट समर्थक सोशल मीडिया ऐसा कहते हुए नज़र आ रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन शुरू होने से पहले फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी छोड़ी लेकिन हाल ही में रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मीडिया में ऐसा बयान दिया है जिसके बाद इस बात का खुलासा हो गया है कि क्यों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्यों फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को प्रदान की है.

Advertisment
Advertisment

रवि शास्त्री ने किया खुलासा

Rituraj Gaikwad

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने हाल ही में मीडिया में बयान देते हुए इस बात का खुलासा किया है कि क्यों महेंद्र सिंह धोनी ने फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) को प्रदान की है. उन्होंने बयान में बताया कि

” उन्होंने फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी आईपीएल 2024 के सीजन से पहले इसलिए छोड़ी क्योंकि धोनी बीच टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी नहीं देना चाहते. को काम नहीं देना चाहता. धोनी चाहते है कि फील्ड पर ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करें अगर उन्हें कभी मेरी जरुरत है तो मैं यहीं पर मौजूद हूँ लेकिन साल 2022 में जब रवींद्र जडेजा फ्रैंचाइज़ी के कप्तान थे तो उस समय की तुलना में इस साल धोनी अधिक से अधिक बैकसीट लेंगे”

रवि शास्त्री ने अपने बयान में आगे बताया कि

Advertisment
Advertisment

“धोनी ऋतुराज गायकवाड़ को आजादी देना चाहेंगे और अगर कुछ भी सुधारने की जरूरत होगी तो आप जानते है कि क्या करना है?

ऋतुराज गायकवाड़ है CSK के नए कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जो आईपीएल 2024 के सीजन के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है उस फ्रैंचाइज़ी के लिए इस साल कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि टीम के स्टार बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) करते हुए नज़र आ रहे है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने सीजन के पहले दो मुक़ाबलों में जीत हासिल की है.

दिल्ली कैपिटल्स से है CSK का तीसरा मुक़ाबला

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2024 के सीजन में तीसरा मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए विशाखापत्तनम के मैदान पर होना है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के तीसरे मुक़ाबले में जीत हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के सीजन में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. है तो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की प्ले ऑफ़ स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की राह आसान बन सकती है.

यह भी पढ़े : ये है IPL इतिहास की 6 सबसे तेज फेंकी गई गेंदे, बुमराह नहीं इन 2 भारतीय गेंदबाजों का नाम हैं शामिल