Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL इतिहास की सबसे सफलतम फ्रेंचाईजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का ड्रेसिंग रूमीन दिनों तबाह हो चुका है। जब से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह हार्दिक को कप्तान बनाया था तभी से खिलाड़ियों के बीच असंतोष बना हुआ है। मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर बनी हुई है और इसी वजह से टीम को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो टीम के इस प्रदर्शन को देखने के बाद अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट 4 दिग्गजों को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

आगामी सीजन के पहले बाहर होंगे Mumbai Indians के ये दिग्गज

मार्क बाउचर-हार्दिक पांड्या सहित इन 4 दिग्गजों को निकालेगी मुंबई इंडियंस, बने थे हार की सबसे बड़ी वजह 1

Advertisment
Advertisment

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने जब से कप्तान नियुक्त किया है तभी से टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। पंड्या के कप्तान बनते ही खिलाड़ियों के बीच बड़ा असंतोष देखा जा रहा है और इसके साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर भी पंड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। पंड्या के इसी प्रदर्शन को देखने के बाद इन्हें बाहर निकालने के बारे में विचार किया जा सकता है।

मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कोच मार्क बाउचर को टीम के बीच हुए इस मन मुटाव की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, टीम के कोच मार्क बौछार सिर्फ और सिर्फ कप्तान हार्दिक पंड्या के पक्ष में बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। इसी वजह से समय-समय पर इन्हें भी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि, मार्क बाउचर कि सहमति से ही टीम के कप्तान को बदला गया था।

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर इनका प्रदर्शन इसी प्रकार से औसत दर्जे का रहा तो मैनेजमेंट जल्द से जल्द इन्हें बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। ईशान किशन ने अभी तक 11 मैचों में महज 257 रन बनाए हैं और इसी वजह से इन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें भी आगामी सीजन के शरू होने से पहले रिलीज कर सकती है। इस सत्र रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले हैं और इसी वजह से इन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है। रोहित शर्मा ने अभी तक खेले गए 11 मैचों में 326 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – कभी भारतीय जर्सी पर खेले थे ये 4 खिलाड़ी, अब देश से गद्दारी कर, विदेशी टीमों के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...